W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Corona Cases: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 355 नए मामले दर्ज

04:14 PM Jan 19, 2024 IST | Yogita Tyagi
corona cases  कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार  24 घंटे में 355 नए मामले दर्ज
Advertisement

Corona Cases: भारत में एक दिन में Covid-19 के 355 नये मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,331 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में दो मौतें हुईं, जिनमें कर्नाटक और केरल में एक-एक मौत शामिल है। पिछले साल पांच दिसंबर तक Covid-19 के दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन वायरस के नये उपस्वरूप JN.1 तथा सर्दी के मौसम के कारण मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। वायरस के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

  • भारत में एक दिन में Covid-19 के 355 नये मामले दर्ज किए गए हैं
  • देश में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,331 है
  • 24 घंटे में दो मौतें हुईं, जिनमें कर्नाटक और केरल में एक-एक मौत शामिल है
  • JN.1 तथा सर्दी के मौसम के कारण मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई

अप्रैल-जून 2021 में महामारी हुई भयावह

सूत्रों ने कहा, इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 उपस्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी।

कोरोना से करीब साढ़े चार करोड़ लोग संक्रमित

देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×