Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, केजरीवाल बोले-मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में कमी

देश की राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा

01:51 PM Jan 14, 2022 IST | Desk Team

देश की राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा

देश की राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं हैं क्योंकि मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम है।
Advertisement
लोगों से जिम्मेदाराना व्यवहार करने को कहा 
सीएम केजरीवाल ने लोगों को जिम्मेदाराना व्यवहार करने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार ने सभी तैयारियां की हैं और अस्पताल में पर्याप्त बिस्तर (बेड) हैं। केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम है। हमने सभी तैयारियां की हैं और अस्पतालों में बिस्तर की कमी नहीं है।
गुरुवार के आकड़ें 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार  को कोविड-19 के सर्वाधिक 28,867 नए मामले सामने आए थे, जबकि 31 और मरीजों की इससे मौत हो गई थी। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 29.21 प्रतिशत हो गई थी।
Advertisement
Next Article