टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

देश में कोरोना का कहर जारी, भारत में कोविड-19 के 50129 नए मामले आये सामने, 578 की मौत

भारत में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतकों की संख्या घटकर 578 हुई है।

11:10 PM Oct 25, 2020 IST | Shera Rajput

भारत में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतकों की संख्या घटकर 578 हुई है।

भारत में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतकों की संख्या घटकर 578 हुई है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है। 
संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सात लाख से कम रही जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है। 
आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6,68,154 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है। 
देश में कुल 70,78,123 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 90 प्रतिशत है जबकि मृत्यु 1.51 प्रतिशत है। 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। 
कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के ऊपर हो गए थे, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। 
आईसीएमआर ने बताया कि 24 अक्टूबर तक 10,25,23,469 नमूनों की जांच की गई है। शनिवार को 11,40,905 नमूनों का परीक्षण किया गया। 
देश में पिछले 24 घंटे में जिन 578 संक्रमितों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 137, पश्चिम बंगाल के 59, छत्तीसगढ़ के 55, कर्नाटक के 52, दिल्ली के 36 और तमिलनाडु के 35 मरीज शामिल हैं।
देश में अब तक कुल 1,18,534 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 43,152, तमिलनाडु के 10,893, कर्नाटक के 10,873, उत्तर प्रदेश के 6,854, आंध्र प्रदेश के 6,566, पश्चिम बंगाल के 6,427, दिल्ली के 6,225, पंजाब के 4,107 और गुजरात के 3,679 संक्रमित शामिल हैं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article