Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोरोना : नेपाल में कोरोना के रिकॉर्ड 740 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजारे के पार

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने शुक्रवार को बताया कि अन्य देशों से बड़ी संख्या में घर लौट रहे लोगों की वजह से मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 823 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

09:03 PM Jul 03, 2020 IST | Desk Team

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने शुक्रवार को बताया कि अन्य देशों से बड़ी संख्या में घर लौट रहे लोगों की वजह से मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 823 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर दिन प्रति दिन लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच, पड़ोसी देश नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 740 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 15,259 तक पहुंच गया है। देश के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 
Advertisement
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने शुक्रवार को बताया कि अन्य देशों से बड़ी संख्या में घर लौट रहे लोगों की वजह से मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 823 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 
अबतक 6,143 कोविड-19 के मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी पुष्टि की कि शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 32 हो गयी है।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,902,347 तक पहुंच गई है और 521,940 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 5,780,819 लोग ठीक हो चुके हैं।
Advertisement
Next Article