UK में कोरोना का कहर , हरिद्वार जेल में 43 कैदी कोविड-19 से संक्रमित
उत्तराखंड की हरिद्वार स्थित जिला जेल में 43 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
10:52 PM Aug 03, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
उत्तराखंड की हरिद्वार स्थित जिला जेल में 43 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
Advertisement
जिला स्वास्थ्य अधिकारी खगेंद्र सिंह ने कहा कि 425 कैदियों के नमूने लिये गए थे, जिनमें से 43 कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। उन्होंने कहा कि उन्हें एक अलग बैरक में पृथक किया गया है।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि कैदियों में हेपेटाइटिस और अन्य संक्रमणों की जांच के लिए जेल परिसर में 28-29 जुलाई के बीच एक शिविर लगाया गया था।
Advertisement

Join Channel