Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

World Corona : विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा 4 करोड़ 39 लाख के पार, मौत का आंकड़ा साढ़े 11 लाख से अधिक

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया में कोविड मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4.39 करोड़ हो गई है, जबकि मौतों की संख्या साढ़े 11 लाख से अधिक हो गई है।

01:29 PM Oct 28, 2020 IST | Desk Team

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया में कोविड मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4.39 करोड़ हो गई है, जबकि मौतों की संख्या साढ़े 11 लाख से अधिक हो गई है।

विश्व में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। दुनियाभर में महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है।  जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया में कोविड मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4.39 करोड़ हो गई है, जबकि मौतों की संख्या साढ़े 11 लाख से अधिक हो गई है। 
Advertisement
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के अनुसार, बुधवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 4,39,07,193 थी, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 11,66,193 था। अमेरिका 87,77,038 मामलों और 2,26,691 मौतों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। 79,46,429 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,19,502 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 54,39,641 मामलों के साथ ब्राजील तीसरे स्थान पर है लेकिन मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे स्थान पर है, यहां अब तक 1,57,946 मौतें हो चुकी हैं। 
दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों वाले अन्य शीर्ष देशों में रूस (15,37,142), फ्रांस (12,44,242), स्पेन (11,16,738), अर्जेंटीना (11,16,609), कोलंबिया (10,33,218), यूके (9,20,664), मैक्सिको ( 9,20,664), पेरू (8,90,574), दक्षिण अफ्रीका (7,17,851), ईरान (5,81,824), इटली (5,64,778), चिली (5,03,598), जर्मनी (4,63,419) और इराक (4,59,908) हैं। 
10 हजार से ज्यादा मृत्यु संख्या वाले देशों में मेक्सिको (89,814), यूके (45,455), इटली (37,700), फ्रांस (35,582), स्पेन (35,298), पेरू (34,197), ईरान (33,299), कोलम्बिया (30,565), अर्जेंटीना (29,730), रूस (26,409), दक्षिण अफ्रीका (19,053), चिली (14,026), इंडोनेशिया (13,512), इक्वाडोर (12,588), बेल्जियम (10,899), इराक (10,524), जर्मनी (10,121) और कनाडा (10,052) हैं। 

दरभंगा रैली में बोले PM मोदी, पूर्व की सरकारों का मंत्र रहा, पैसा हज़म-परियोजना खत्म

Advertisement
Next Article