Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 20 लाख के पार, अमेरिका में 51 लाख से अधिक मामले

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 20,223,306 थी और मौतों की संख्या 740,276 हो चुकी थी।

10:10 AM Aug 12, 2020 IST | Desk Team

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 20,223,306 थी और मौतों की संख्या 740,276 हो चुकी थी।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दिन प्रतिदिन तेजी से पांव पसारते जा रहा है और दुनिया भर में कम से कम 188 देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अब वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ 22 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं इस घातक वायरस के कारण दुनिया में 7.40 लाख से अधिक लोगों की जान चुकी है।
Advertisement
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 20,223,306 थी और मौतों की संख्या 740,276 हो चुकी थी। सीएसएसई के डेटा के अनुसार, दुनिया में अमेरिका लगातार कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप झेल रहा है। यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 5,141,193 और मौतों की संख्या 164,531 हो चुकी है।
इसके बाद ब्राजील 3,057,470 मामले और 101,752 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। मामलों की संख्या को लेकर बात करें तो भारत 2,268,675 के साथ दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इसके बाद रूस (895,691), दक्षिण अफ्रीका (566,109), मैक्सिको (492,522), पेरू (483,133), कोलम्बिया (410,386), चिली (376,616), ईरान (331,189), स्पेन (326,612), ब्रिटेन (313,394), सऊदी अरब (291,468), पाकिस्तान (285,191), बांग्लादेश (263,503) है।

US चुनाव में हुई भारत की एंट्री, भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को चुना गया VP कैंडिडेट

Advertisement
Next Article