Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोरोना : झारखंड राज्यपाल मुर्मू ने लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त की

राज्यपाल मुर्मू ने मंगलवार को जारी कर एक बयान में नागरिकों से लॉकडाउन की परिस्थितियों को समझते हुए इसका पूर्णतः पालन करने का आह्वान किया

10:16 AM Mar 25, 2020 IST | Desk Team

राज्यपाल मुर्मू ने मंगलवार को जारी कर एक बयान में नागरिकों से लॉकडाउन की परिस्थितियों को समझते हुए इसका पूर्णतः पालन करने का आह्वान किया

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र समेत तमाम राज्यों की सरकारें सतर्क हो गई है। पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है। मंगलवार रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश  को संबोधिक करते हुए पूरे देश में अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। साथ ही राज्यों की सरकारें भी लॉकडाउन का पालन करने के लिए जनता से लगातार अपील कर रही है। इस बीच झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले। साथ ही उन्होंने विपदा की इस घड़ी में बढ़ रही कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त की।
Advertisement
राज्यपाल  मुर्मू ने मंगलवार को जारी कर एक बयान में नागरिकों से लॉकडाउन की परिस्थितियों को समझते हुए इसका पूर्णतः पालन करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने इस विपदा की घड़ी में कालाबाजारी की सूचना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राशन दुकानदारों, दवा दुकानदारों, फल-सब्जी विक्रेताओं से कहा है कि वैश्विक संकट की इस घड़ी में अधिक दामों में न विक्रय करें।
उन्होंने कहा कि वे सही मूल्यों पर विक्रय कर अपने मानव धर्म का पालन करें। राशन और मेडिकल स्टोर में लोग दूरी बनाकर रहें अथवा उचित दूरी में पंक्तिबद्ध हो कर सामग्री लें। उन्होंने मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी की निंदा करते हुए इसे अक्षम्य बताया।
Advertisement
Next Article