W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अबु धाबी में गिरफ्तार हुआ दाऊद का शूटर, वरुण गांधी को मारने का था प्लान

बैंकाक में साल 2000 में छोटा राजन पर हमले में राशीद मालबारी भी शामिल था। इस हमले में छोटा राजन का करीबी रोहीत वर्मा हमले में मारा गया था।

02:30 PM Jul 12, 2018 IST | Desk Team

बैंकाक में साल 2000 में छोटा राजन पर हमले में राशीद मालबारी भी शामिल था। इस हमले में छोटा राजन का करीबी रोहीत वर्मा हमले में मारा गया था।

अबु धाबी में गिरफ्तार हुआ दाऊद का शूटर  वरुण गांधी को मारने का था प्लान
Advertisement

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटर राशीद मालबारी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है। दरअसल, राशीद की गिरफ्तारी के बाद पता चला की छोटा शकील के कहने पर श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक और बीजेपी नेता वरुण गांधी को मारने की योजना बनाई थी। हालांकि उसकी इस योजना को अंजाम तक पहुंचाने से पहले उनकी गिरफ्तारी हो गई। राशीद वर्ष 2014 में मंगलूरु कोर्ट से बेल जंप कर नेपाल के रास्ते इंडिया से फरार हो गया था। राशिद छोटा शकील का सबसे खास गुर्गा है।

बैंकाक में साल 2000 में छोटा राजन पर हमले में राशीद मालबारी भी शामिल था। इस हमले में छोटा राजन का करीबी रोहीत वर्मा हमले में मारा गया था। उस वक्त राशीद मालबारी ने भी छोटा राजन पर गोली चलाई थी। उस पर हत्या और रंगदारी के कई मुकदमें दर्ज हैं। राशीद डी गैंग का इंडिया में सबसे बड़ा गुर्गा माना जाता है। इसने छोटा राजन पर हमले के अलावा क्वालालम्पुर में छोटा राजन के करीबी की हत्या शकील के कहने पर की थी। सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तारी के बाद से राशीद को भारत लाने की कोशिश कर रही हैं। राशीद की गिरफ्तारी की पुष्टी खुद छोटा शकील ने की है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×