टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

World Corona : कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि जारी, 40.81 करोड़ से ज्यादा हुए केस

विश्व में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित लोगों की संख्या 40.81 करोड़ हो गई है। वहीं महामारी की चपेट में आए अब तक कुल 58 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

09:45 AM Feb 12, 2022 IST | Desk Team

विश्व में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित लोगों की संख्या 40.81 करोड़ हो गई है। वहीं महामारी की चपेट में आए अब तक कुल 58 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

विश्व में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित लोगों की संख्या 40.81 करोड़ हो गई है। वहीं महामारी की चपेट में आए अब तक कुल 58 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। जानलेवा वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत विश्व में 10.16 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामले 408,157,822 हैं।  वहीं अब तक संक्रमण के चलते 5,800,640 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर के देशो में जारी टीकाकरण के तहत 10,168,415,394 वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। 

अमेरिका ने अपने नागरिकों से 24 से 48 घंटे में यूक्रेन छोड़ने को कहा

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 77,608,377 और 918,206 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 42,536,137 मामले हैं जबकि 507,177 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 27,299,336 मामले हैं जबकि 637,467 लोगों की मौत हुई हैं।
 सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (21,646,561), यूके (18,346,553), रूस (13,526,183), तुर्की (12,748,341), जर्मनी (12,127,767), इटली (11,991,109), स्पेन (10,604,200), अर्जेटीना (8,716,940), ईरान (6,761,855), कोलंबिया (6,007,991), नीदरलैंड (5,524,764), पोलैंड (5,328,492) और मैक्सिको (5,226,269) है। 
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (332,010), मैक्सिको (311,554), पेरू (207,737), यूके (159,909), इटली (150,555), इंडोनेशिया (144,958), कोलंबिया (136,764), फ्रांस (135,534) ईरान (133,437), अर्जेटीना (123,859), जर्मनी (119,729), यूक्रेन (109,206) और पोलैंड (107,757) शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article