टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूपी में कोरोना ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, संक्रमण से प्रभावित टॉप 5 राज्यों की सूची में हुआ शामिल

देश में कोरोना महामारी ने कहर मचाया हुआ है और रोजाना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई राज्यों में कोरोना की रफ़्तार बेहद खतरनाक है जिसमे महाराष्ट्र , दिल्ली के साथ साथ अब उत्तर प्रदेश भी शामिल हो गया है।

05:24 PM Apr 15, 2021 IST | Ujjwal Jain

देश में कोरोना महामारी ने कहर मचाया हुआ है और रोजाना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई राज्यों में कोरोना की रफ़्तार बेहद खतरनाक है जिसमे महाराष्ट्र , दिल्ली के साथ साथ अब उत्तर प्रदेश भी शामिल हो गया है।

 देश में कोरोना महामारी ने कहर मचाया हुआ है और रोजाना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई राज्यों में कोरोना की रफ़्तार बेहद खतरनाक है जिसमे महाराष्ट्र , दिल्ली  के साथ साथ अब उत्तर प्रदेश भी शामिल हो गया है।  वायरस के ताजा नए मामलों ने उत्तर प्रदेश को देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की टॉप 5 सूची में पहुंचा दिया है। 
Advertisement
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,439 मामले सामने आए हैं। 4,222 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में 1,29,848 सक्रिय मामले हैं। संक्रमण से कुल 9,480 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,06,517 सैंपल की जांच हुई है। 
योगी सरकार संक्रमण को रोकने की पूरी कोशिश कर रही है और सचिव स्वास्थ्य का बताया है कि प्रदेश में अब तक कुल 3,75,90,753 सैंपल की जांच की गई है। अब तक 86,24,856 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। इनमे से 14,26,472 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। 
उन्होंने बताया जो लोग ऐसे राज्यों से आ रहे हैं जहां ज्यादा संक्रमण है, उन लोगों के लिए ग्राम पंचायत और विद्यालयों में क्वारंटीन की सुविधा बनाई जाएगी और जांच की जाएगी अगर जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें 14 दिन के होम आइसोलेशन में भेज दिया जाएगा। 
Advertisement
Next Article