W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोरोना वायरस : इटली से लाए गए 218 लोगों को ITBP के पृथक केंद्र में ले जाया गया

इटली से रविवार को भारत लाए गए 218 भारतीयों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में आईटीबीपी के पृथक केंद्र में ले जाया गया है। इनमें अधिकतर विद्यार्थी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

11:52 PM Mar 15, 2020 IST | Shera Rajput

इटली से रविवार को भारत लाए गए 218 भारतीयों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में आईटीबीपी के पृथक केंद्र में ले जाया गया है। इनमें अधिकतर विद्यार्थी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस   इटली से लाए गए 218 लोगों को itbp के पृथक केंद्र में ले जाया गया
इटली से रविवार को भारत लाए गए 218 भारतीयों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में आईटीबीपी के पृथक केंद्र में ले जाया गया है। इनमें अधिकतर विद्यार्थी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
एअर इंडिया की मिलान से आई उड़ान सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इस उड़ान में आए समूह में भारतीय नागरिकों में से 211 छात्र हैं। 
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक प्रवक्ता ने कहा, “ मिलान से लाए गए सभी 218 लोगों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में हमारे पृथक केंद्र में ले जाया जा रहा है। वे पृथक रहने की प्रक्रिया के तहत एक पखवाड़े तक वहां रहेंगे।” 
उन्होंने बताया कि इस समूह में 154 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं और कोरोना वायरस की जांच के लिए सबसे पहले नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रवक्ता ने बताया कि उनकी रिपोर्ट सोमवार की शाम तक आने की उम्मीद है। 
इससे पहले इस केंद्र में चीन के वुहान से निकाल के लाए गए भारतीयों और विदेशियों के दो समूहों को रखा गया था। इनमें कुल 518 लोग शामिल थे। 
प्रवक्ता ने कहा कि आईटीबीपी केंद्र में पहले की तरह ही डॉक्टर, पैरामेडिकल टीम और अन्य स्टाफ होगा। साथ ही, उनके लिए खाने, मेडिकल परीक्षण और इनडोर मनोरंजन की सुविधा होगी। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था। इससे दुनियाभर में 6,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×