टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कोरोना वायरस : बिहार में सामने आया एक मामला, पिछले महीने चीन से लौटा था छात्र

टार्जन कुमार नाम का एक छात्र जो पिछले महीने चीन से वापस लौटा था उसे अब गया के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

06:32 AM Feb 09, 2020 IST | Desk Team

टार्जन कुमार नाम का एक छात्र जो पिछले महीने चीन से वापस लौटा था उसे अब गया के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

चीन के वुहान में तेजी से फैले कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों में अपना आतंक मचा रखा है। भारत के भी अनेक राज्यों में कोरोना वायरस के  मामले सामने आया है। अब बिहार के गया जिले से कोरोना वायरस के एक मरीज की जानकारी मिली है जो पिछले महीने चीन से वापस लौटा था।
टार्जन कुमार नाम का एक छात्र जो पिछले महीने चीन से वापस लौटा था उसे अब गया के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां छात्र का इलाज चल रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक हेमंत कुमार ने बताया कि छात्र को काफी दिनों से सर्दी और जुकाम हो रहा है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीज के गले और खून के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

थाईलैंड के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने वाले सैनिक को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है की छात्र  कोरोना वायरस से पीड़ित है। बता दें चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार से बढ़ती जा रही है और अब तक इस बीमारी से यहां 811 लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या 37,000 पार हो गई है।
Advertisement
Advertisement
Next Article