टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र : नागपुर में कोरोना ने बरपाया कहर, कोविड-19 के 4,108 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 2,33,776 हो गई।

07:08 PM Apr 02, 2021 IST | Ujjwal Jain

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 2,33,776 हो गई।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 2,33,776 हो गई। अधिकारी ने बताया कि 60 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या यहां बढ़कर 5,218 हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक नागपुर शहर में संक्रमण की वजह से 3,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि दिन में अस्पताल से 3,214 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,87,751 हो गई। जिले में अब 40,807 मरीजों का उपचार चल रहा है। भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। 
कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत की रफ्तार कई गुना तेज हो गई है। इसके साथ ही भारत की गिनती दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उन देशों में हो गई है जहां कोरोना तेजी से फैल रहा है। इस कड़ी में ब्राजील का स्थान दुनिया में अव्वल नंबर पर है जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91,097 नए मामले सामने आए हैं। 
भारत में पिछले 24 घंटे में 81,466 नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 77,718 नए मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले तीन हफ्तों में कोरोना के मामलों में जोरदार उछाल देखी जा रही है। 
Advertisement
Next Article