टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस 73 वर्षीय डॉक्टर ने अपनी बेटी को भेजी इमरजेंसी रूम से तस्वीर, लोगों ने कहा- ये हीरो हैं हमारे

विश्व भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यह खतरनाक वायरस चीन के वुहान शहर से शुरु हुआ था और अब दुनिया के 159 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है। विश्व स्वास्‍थ्य संगठन

01:40 PM Mar 19, 2020 IST | Desk Team

विश्व भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यह खतरनाक वायरस चीन के वुहान शहर से शुरु हुआ था और अब दुनिया के 159 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है। विश्व स्वास्‍थ्य संगठन

विश्व भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यह खतरनाक वायरस चीन के वुहान शहर से शुरु हुआ था और अब दुनिया के 159 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है। विश्व स्वास्‍थ्य संगठन के अनुसार,1,84,976 मामलों की पुष्टि इस वायरस से संक्रमित लोगों की है। हालांकि 7,500 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस से जा चुकी है। 
इस खतरनाक वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। दुनिया भर के डॉक्टर्स और नर्सेस घंटों की लंबी शिफ्ट्स इसके लिए कर रहे हैं। इतनी लंबी शिफ्ट करने के बाद कई लोगों के चेहरे पर मास्क के निशान बन गए हैं तो कई अपने परिवार से काफी दूर चल  रहे हैं। इसी बीच एक डॉक्टर की बेटी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की है। उस लड़की ने कहा कि अपने पिता की तस्वीर देखकर वह रो पड़ी। 
इस तस्वीर को हजारों ने लाइक किया

Advertisement

बीते 17 मार्च को Kristin Fisher नाम की ट्विटर यूजर ने अपने पिता की तस्वीर को पोस्ट किया था। उनके पिता डॉक्टर की ड्रेस में इस तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अपने आपको पूरी तरह से उन्होंने कवर किया हुआ है। इस तस्वीर में उनका सिर और आंखें ही सिर्फ दिखाई दे रही हैं। इस ट्वीट को 78 हजार से ज्यादा लाइक्स और 9 हजार से ज्यादा बार इसे री-ट्वीट किया गया। 
बेटी ने तस्वीर के साथ यह लिखा

उन्होंने लिखा, यह मेरे 73 वर्षीय पिता हैं, जो फिजिशियन हैं और टेक्सास के इमरजेंसी रूम में कार्यरत हैं। वह अपने काम से मोहब्‍बत करते हैं। रिटायर्ड नहीं होना चाहते। उन्होंने ही यह तस्वीर मुझे भेजी। दरअसल, आज रात जब मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हैं, तो उन्होंने यह फोटो भेेजी। इसे देखते ही मैं बुरी तरह से रोने लगी। मैं नहीं जानती कि ऐसा कैसे हो गया। 
उनसे बात मैं नहीं कर पाई

अगले ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि, मैं Narcos देख रही थी और कुछ देर पहले हंस रही थी। मैंने उन्हें यह बताने के लिए फोन किया था कि मैं आपको लेकर चिंतित हूं, लेकिन मैं मुश्किल ही उनसे बात कर पाई।
लोगों ने किया सलाम 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

Kristin के पिता को लोगों ने हीरो बताया और अपने घरवालों की भी तस्वीरें साझा कीं जो इस जानलेवा वायरस से जंग लड़ रहे हैं। हालांकि हम सबके लिए यह समय बहुत मुश्किल है। लेकिन इस पोस्ट पर कमेंट्स ने यह दिखा दिया कि हम सब एक-दूसरे से भले ही मिलों दूर हैं लेकिन फिर भी हम सब साथ हैं। 
Advertisement
Next Article