कोरोना वायरस के डर से इस शख्स ने अपनी पत्नी को किया बाथरूम में लॉक
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत फैला दी है। कोरोना वायरस से अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस जानलेवा वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी जिसके बाद अब पूरी दुनिया
07:49 AM Mar 04, 2020 IST | Desk Team
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत फैला दी है। कोरोना वायरस से अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस जानलेवा वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी जिसके बाद अब पूरी दुनिया में इसका असर दिखाई दे रहा है। इस कोरोना वायरस से लोग डर चुके हैं। अब भारत में भी कोरोना वायरस पहुंच चुका है।
इस वायरस को लेकर लोगों के अंदर डर पैदा हो रहा है। ऐसा ही असर लिथुआनिया के एक शख्स के अंदर दिखाई दिया जिसने अपनी पत्नी को कोरोना वायरस के डर से बाथरूम में ही बंद कर दिया। दरअसल शख्स को अपनी पत्नी पर शक हुआ कि उसे कोरोना वायरस हो गया है इसी वजह से उसने बाथरूम में अपनी पत्नी को बंद कर दिया।
पत्नी को किया लॉक कोरोना वायरस के चलते
खबरों की मानें तो कोरोना वायरस के डर से अपनी पत्नी को लिथुआनिया के रहने वाले शख्स ने बाथरूम में लॉक कर दिया। बता दें कि एक चीनी महिला से उसकी पत्नी मिली थी जो कि इटली से आई थी।
अपने घर पहुंचने के बाद महिला ने पति को बताया। उस महिला के पति को जैसे ही पता लगा कि चीनी महिला से उसकी पत्नी मिली है उसने तुरंत ही बाथरूम में अपनी पत्नी को बंद कर दिया।
पत्नी मिली थी चीनी महिला से
पहले तो अपने पति को महिला ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन कोरोना वायरस का डर शख्स के अंदर इतना था कि उसने एक भी बात अपनी पत्नी की नहीं सुनी और उसे बाथरूम में बंद कर दिया।
उसके बाद जब महिला को लगा कि उसका पति नहीं समझ रहा तो उसने पुलिस को फोन कर दिया जिसके बाद बाथरूम से महिला को पुलिस ने आकर निकाला। हालांकि महिला के पति को गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस ने कही, लेकिन कोई भी चार्ज लगाने से पत्नी ने इंकार कर दिया।
कोरोना वायरस पसार रहा है भारत में भी पैर
उस महिला ने डॉक्टर के पास जाकर तुरंत अपना मेडिकल चेकअप करवाया। महिला की रिपोर्ट जब निगेटिव आई तभी उसके पति को राहत मिली। कोरोना वारयस से संक्रमित दुनियाभर में 86000 से ज्यादा लोग हो चुके हैं।
इस जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में डर पैदा हो गया है। कोरोना वायरस के मामले भारत में अब तक 28 आ गए हैं। हालांकि कोरोना वायरस के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी कमर कस ली है। इस वायरस के बचाव के तरीके लोगों को बताए जा रहे हैं जिससे वह जागरुक हो जाएं।
Advertisement
Advertisement