Coronavirus: सबसे ज्यादा इंफेक्शन हाथों से फैलता है, जानें दिन में हैंडवाश कितनी बार और कैसे करें
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैल गया है। अब तो भारत में भी कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है कि आप अपने हाथों को अच्छे से धोएं।
09:12 AM Mar 04, 2020 IST | Desk Team
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैल गया है। अब तो भारत में भी कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है कि आप अपने हाथों को अच्छे से धोएं। हालांकि लोग अक्सर हाथ धोने में लापरवाही बरत देते हैं।
सबसे आसान हाथ धोना होता है लेकिन सच बात तो यह है कि हाथ धोने का सही तरीका ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है। इसी वजह से संक्रमण तेजी से फैल जाता है। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल सीडीसी ने हैंड हाईजीन पर ज्यादा जोर देने की बात कही है। चलिए विशेषज्ञों ने क्या कहा इसके बारे में जानते हैं-
हाथ धोने पर पांच चरण की एडवाइजरी अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल सीडीसी ने जारी करी है। सीडिसी ने अपनी इस एडवाइजरी में कहा कि नियमित अंतराल पर लोग अपने हाथ धोएं और सही तरीके से धोएं। अपने हाथों को साफ इन्हीं तरीकों से करें साथ ही साफ-सफाई के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। दिन में कितनी बार और कितनी देर तक हाथ धोना चाहिए आपको क्या पता है-
हाथ धोना दिन में पांच बार जरूरी
1. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि संक्रमण से बचने के लिए पंाच बार अपने हाथ दिन भर में जरूर धोएं।
2. अगर आप किसी रोगी की देखभाल कर रहे हैं तो अपने हाथों में आर्टिफिशियल नाखून बिल्कुल नहीं पहने। अपने नाखूनों को छोटा और साफ रखें।
3. किस का काम के बाद हाथ धोना है खुद से तय करें क्योंकि संक्रमण हाथों के जरिए ही फैलता है।
हाथ ऐसे धोएं
1. साफ बहते हुए ठंडे या गर्म पानी में अपने हाथों को धोएं।
2.नल बंद करके अपने हाथों में साबुन लगाएं।
3.हाथों की अंगुलियों के बीच और नाखून के नीचें साबुन को अच्छे से रगड़ें।
4. अपने दोनों हाथों को 20 सेकंड तक अच्छे से रंगड़ें।
5.उसके बाद बहते हुए साफ पानी में हाथों को धोएं।
6. उसके बाद हाथों को अच्छे से साफ तौलिए या एयर ड्रायर से सुखा लें।
ध्यान रखें इन बातों का
1. तौलिए की मदद से नल को हाथ धोने के बाद बंद करें।
2. अलग साबुन हर व्यक्ति के लिए रखें।
3.साफ-सुथरा रखें हाथ साफ करने की जगह को, बिल्कुल न वॉश बेसिन में गंदगी करें।
4. हर व्यक्ति अलग-अलग तौलिए का इस्तेमाल हाथ को पोंछने के लिए करें।
5.हाथ पोंछने के बाद धूप में तौलिए को डाल दें, अगर संभव हो सके तो तुरंत उसे साफ कर दें।
हाथ से चेहरा 23 बार छूते हैं एक घंटे में
1. आंख, नाक और चेहरा छूने के लिए चिकित्सकों ने लोगों को मना किया है।
2. यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के अध्ययन में पता चला है कि 23 बार अपना चेहरा एक घंटे में एक व्यक्ति छूता है।
3.क्वींसलैंड की मेनजिस हेल्थ इंस्टीट्यूट के अंपॅॅक्सियस डिजिज एंड इम्यूनोलॉजी के एक प्रोफसर ने कहा है कि जब किसी से हाथ कोई व्यक्ति मिलाता है तो औसतन अपना चेहरा वह पांच मिनट बाद छूता है।
अच्छा उपाय है हैंड सैनिटाइजर
1. चिकित्सकों ने कहा है कि अगर आप ऐसी जगह पर हैं जहां पर हाथ बार-बार नहीं धो सकते तो ऐसे में अपने पास हैंड सैनिटाइजार रखें और उसका इस्तेमाल करें।
2. हाक में मौजूद किटाणुओं को जल्दी ही इसमें मौजूद 60 फीसदी अलकोहल खत्म करता है।
3.हाथ धोने के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना हमें जरूरी है। जैसे माउथ मास्क, घर का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रखना, ताजी हवा के लिए घर की खिड़कियां खुली रखना। यह सारी सावधानियां जरूर बरतें।
Advertisement
Advertisement