टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कोरोना वायरस लॉकडाउन में बर्बर से महीसा तक देश की पुलिस की छवि ऐसे बदली

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते सम्पूर्ण भारत देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। देश में लॉकडाउन के दौरान पूरे देश भर से पुलिस वालों की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया

02:45 PM Apr 07, 2020 IST | Desk Team

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते सम्पूर्ण भारत देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। देश में लॉकडाउन के दौरान पूरे देश भर से पुलिस वालों की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते सम्पूर्ण भारत देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। देश में लॉकडाउन के दौरान पूरे देश भर से पुलिस वालों की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं जिसने लोगों का दिल छू लिया है। इन तस्वीरों में लोगों से प्यार से कुड पुलिस वाले घरों में रहने की अपील कर रहे हैं तो कुछ डराते नजर आ रहे हैं वहीं कुछ गाना और फूल देते लोगों को समझा रहे हैं। 
हाथ जोड़कर आपसे कहता हूं वापस घर चले जाइए आप

इस लॉकडाउन के दौरान कई पुलिस वाले लोगं को घर में रहने की अपील हाथ जोड़ते हुए करते दिखाई दिए।
ड्यूटी जरूरी है बाल नहीं

दिल्‍ली पुलिस की यह तस्वीर है इन पुलिसवालों ने अपने बाल इसलिए कटवा दिए ताकि कोरोना वायरस इनके बालों में ना चिपक जाए। लेकिन अपनी ड्यूटी इन्‍होंने नहीं छोड़नी। ऐसे ही कुछ पुलिसवाले यूपी के भी हैं जिन्होंने ने कोरोना के डर से अपने बाल कटवा दिए। 
ताकि लोग खड़े हों दूर

कुछ जरूरी चीजों के लिए सरकारों ने कोरोनो लॉकडाउन के दौरान दुकानें खुली रखीं हैं। दुकानों पर लोग भीड़ लगाकर खड़े ना हो इसके लिए गोले वहां पर बनाए गए हैं जिससे एक-दूसरे से लोग दूर खड़े रहें। हालांकि पुलिस ने खुद ही गोले कई जगहों पर बनाए हैं। 
लोगों को पुलिस ने कोरोना वायरस हेलमेट से डराया

चेन्नई के पुलिस इंस्पेक्टर राजेश बाबू ये हैं। इन्होंने कोरोना वायरस वाला हेलमेट पहना है ताकि लोग अपने घरों के अंदर ही रहें। लोगों को जागरूक करने के लिए वह ऐसे ही सड़क पर उतर गए। 
ड्यूटी पर 450 किमी पैदल चलकर पहुंचे

मध्यप्रदेश के थाना पचोर में दिग्विजय शर्मा पोस्टेड हैं। इटावा है छुट्टियों पर अपने घर गए थे। उन्हें ड्यूटी पर लॉकडाउन होने के बाद आना था। दिग्विजय शर्मा अपने घर इटावा से थाना पचोर के ‌िलए कोई साधन ना मिलने पर पैदल ही निकल पड़े। 
मधुर अपील घर में रहने की

यह हम सब जानते हैं कि एक अलग जादू संगीत में होता है। इसलिए पुलिस ने संगीत का सहारा लोगों को घरों में रहने के लिए लिया। पुलिस ने संगीतकारों से कई जगहों पर तो कई जगहों पर उन्होंने खुद गाकर लोगों से घरों में रहने की अपील की। 
फूल लीजिए और जाइए घर

दिल्ली की यह तस्वीर है। देश के अन्य जगहों से भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। लोगों से घरों में रहने की अपील पुलिसवालों ने फूल देकर की। 
ड्यूटी पर 60 किमी साइकल चलाकर पहुंचा

लॉकडाउन तो है लेकिन ड्यूटी भी तो जरूरी है। बंगाल के एसआई परिमल मजूमदार ड्यूटी के लिए साइकल पर 60 किमी चलकर पहुंचे थे। वह ड्यूटी के लिए अपने घर से एक रात 12 बजे निकले और थाने सुबह 5 बजे पहुंचे। 
कुछ खा लीजिए आप

जरूरतमंद लोगों की मदद भी कई जगहों पर पुलिस कर रही है। पुलिस खाने का सामान जरूरतमंद लोगों को पहुंचा या खुद जाकर दे रही है।  
Advertisement
Advertisement
Next Article