टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ये लोग कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में जीत रहे हैं सबका दिल, लोगों ने किया सलाम

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस महामारी से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं और हजारों लोगों की मृत्यु इस जानलेवा वायरस की वजह से गई है।

10:22 AM Apr 02, 2020 IST | Desk Team

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस महामारी से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं और हजारों लोगों की मृत्यु इस जानलेवा वायरस की वजह से गई है।

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस महामारी से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं और हजारों लोगों की मृत्यु इस जानलेवा वायरस की वजह से गई है। लगातार तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत में रोजाना बढ़ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जाता है। ऐसी कुछ तस्वीरें आज हम आपके लिए लाएं हैं। 
1. भोपाल के सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर देहरिया की यह तस्वीर है। दिन- रात कोरोना मरीजों का इलाज डॉक्टर सुधीर कर रहे हैं। वह अपने घर लगातार 5 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद कुछ समय के लिए गए थे। उन्होंने अपने बच्चों और पत्नी से घर के बाहर ही बैठकर चाय और बातचीत की। हालांकि अपने डॉक्टर पिता को बच्चे देख पाए लेकिन उन्हें वह गले और उनके पास नहीं जा सके।
2. किसी महिला पुलिसकर्मी की यह तस्वीर है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि महिला पुलिसकर्मी ने चूड़ा अपने हाथों में पहन रखा है और अपनी ड्यूटी कर रहीं हैं। इस मुश्किल घड़ी में अपना फर्ज यह पुलिस वाले बखूबी निभा रहे हैं।
3. पाकिस्तान कराची की यह तस्वीर है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सेनिटाइज हनुमान मंदिर के अंदर एक मुस्लिम शख्स नजर आ रहा है। बिना चप्पलों के यह शख्स दिखाई दे रहा है। लोगों का दिल इस तस्वीर ने छू लिया है।
4. सब्जियां  बेचकर अपना घर चलाने वाला यह शख्स इस तस्वीर में नजर आ रहा है। सब्जियां यह शख्स बेच रहा है लेकिन इसने गरीबों को मुफ्त में देने का फैसला किया है।
5. एक राशन की दुकान की यह तस्वीर है। अपनी दुकान के बाहर इस शख्स ने बैनर लगाया हुआ है कि राशन के पैसे गरीबों से नहीं लिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article