टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मध्य प्रदेश की 82 साल की अम्मा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आईं सामने, सीएम राहत कोष में दिए शन से 1 लाख रुपए

कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश इस समय लड़ाई लड़ रहा है। भारत सरकार और सभी राज्य सरकारें कोरोना वायरस को काबू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं सरकार के हाथों

01:42 PM Apr 02, 2020 IST | Desk Team

कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश इस समय लड़ाई लड़ रहा है। भारत सरकार और सभी राज्य सरकारें कोरोना वायरस को काबू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं सरकार के हाथों

कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश इस समय लड़ाई लड़ रहा है। भारत सरकार और सभी राज्य सरकारें कोरोना वायरस को काबू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं सरकार के हाथों को मजबूत कोरोना के खिलाफ कई लोग इस जंग में कर रहे हैं। 
इसी बीच मध्य प्रदेश के विदिशा से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। 82 वर्षीय सलभा उसकर नाम की बुजुर्ग महिला ने भी अपना योगदान इस लड़ाई में दिया है। सीएम राहत कोष में अपनी पेंशन से जमा किए गए 1 लाख रुपए उन्होंने दान में दिए हैं। 
इस मामले में एक अधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी सलभा उसकर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अखबार में अपील पढ़ने के बाद 1 लाख रुपए अपनी पेंशन से दान में दिए हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सलभा उसकर के इस दान की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया। सीएम शिवराज सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, मां तुझे सलाम, विदिशा की 82 वर्षीय श्रीमती सलभा उसकर ने अपनी पेंशन से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए दिए।

Advertisement

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा,’मां के इस अमूल्य आशीर्वाद ने COVID19 के विरुद्ध लड़ाई में मेरा आत्मबल बहुत बढ़ा दिया है। एक मां का हृदय ही इतना विशाल हो सकता है,मां के चरणों में बारंबार प्रणाम, आभार।’ कोरोना वायरस के मामले लगातार मध्यप्रदेश में बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के राज्य में 1 अप्रैल तक 47 मामले आ गए थे। हालांकि राज्य में तीन लोगों की मौत इस वायरस से हो गए हैं। 
पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के मामले बीते 12 घंटे में 240 बढ़ गए हैं। कोरोना वायरस के लोगों की संख्या भारत में अब तक 1500 से ज्यादा हो गई है और 38 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 133 इससे सही हुए हैं।
Advertisement
Next Article