मुंबई पुलिस ने COVID-19 से बचने के लिए अनोखे अंदाज में ट्वीट करके लोगों को दी सलाह, 'वायरस को फैलाने का नहीं...
देश में लगातार कोरोना वायरस को लेकर संख्या बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को पहली सलाह दे रहे हैं कि वह भीड़ वाले इलाकों में ना जाएं।
03:53 PM Mar 19, 2020 IST | Desk Team
देश में लगातार कोरोना वायरस को लेकर संख्या बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को पहली सलाह दे रहे हैं कि वह भीड़ वाले इलाकों में ना जाएं। कई तरीकों से जागरुकता लोगों को इस वायरस के प्रति फैलाई जा रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस ने मशहूर शायर राहत इंदौरी का एक शेर पोस्ट किया है। कोरोना वायरस के लिए लोगों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए बुलाती है मगर जाने का नहीं शेर उपयोग किया गया है।
Advertisement
राहत इंदौरी को मास्क पहनाकर मुंबई पुलिस ने इस ट्वीट को शेयर किया है। इस ट्वीट के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा है, जो वायरस है वो फैलाने का नहीं, बुलाती है मगर जाने का नहीं। राहत इंदौरी ने भी मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को रिट्वीट किया।
क्रिएटविटी सामने आई जागरुकता के लिए
हालांकि मुंबई पुलिस के अलावा लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया और समाज के कई तबके नई तरीके निकाल रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सितारे हाथ धोने को लेकर एक कैंपेन चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो अभिनेत्रियों ने हाथ धोते हुए पोस्ट की हैं और चैलेंज को आगे बढ़ा रही हैं।
हालांकि देश के नेताओं ने भी लोगों को जागरुक करने के लिए कई अपील की हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लोगों को एक-दूसरे से दूरी बनाने के लिए सलाह दी है। जिससे वायरस ना फैले।
बता दें कि ट्विटर के जरिए रोजाना पीएम मोदी भी लोगों को जागरूक करते रहते हैं। एम्स के एक डॉक्टर की तस्वीर बीते दिनों पीएम मोदी ने रिट्वीट की थी। इस ट्वीट में कार्ड लेकर डॉक्टर खड़ा था और उस पर लिखा, मैं आपके लिए अस्पताल में हूं, आप सभी के लिए घर पर रहें।
Advertisement