टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जम्मू कश्मीर के भ्रष्ट नेता ‘जेल में होंगे या जमानत पर’: नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने के साथ ही जम्मू कश्मीर में अब भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और जो लोग दोषी पाए जाएंगे वे “या तो जेल में होंगे या जमानत पर”।

05:23 PM Jan 03, 2020 IST | Shera Rajput

वह संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करने के लिये यहां आए थे। 
भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग राज्य का विशेष दर्जा खत्म किये जाने से खुश हैं क्योंकि वे भारत की मुख्यधारा का हिस्सा बने हैं। 
उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने से पहले संसद द्वारा पारित कुछ कानून इस हिमालयी राज्य में लागू नहीं होते थे। 
नड्डा ने दावा किया, “भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम जैसे कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होते थे, इसलिये यहां नेता भ्रष्टाचार में शामिल होने के बावजूद अपना रास्ता (भ्रष्टाचार के लिये) निकाल लेते थे। ” 
Advertisement
Next Article