Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भ्रष्टाचार प्रकरण: चौटाला को दिल्ली की तिहाड़ जेल में लाया गया

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की जेल की सजा सुनाये जाने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को शुक्रवार को यहां तिहाड जेल लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

11:17 PM May 27, 2022 IST | Desk Team

चौटाला का नया पता तिहाड़ जेल कोठरी नंबर दो 
एक अधिकारी ने बताया कि चौटाला (86) के जेल परिसर पहुंचने पर उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। उन्हें जेल नंबर दो की एक कोठरी में दो अन्य कैदियों के साथ रखा जाएगा। वह करीब सात बजे जेल पहुंचे।
आय से अधिक संपति अर्जित करने पर चौटाला पर अदालत ने 50 लाख का जुर्माना ठोका 
अधिकारियों ने बताया कि पहले ही एक अन्य मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद उन्हें जेल नंबर दो में ही रखा गया था। विशेष न्यायाधीश विकास धुल ने वर्ष 1993 से 2006 तक आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उन पर 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश ने प्रशासन को उनकी चार संपत्तियां जब्त कर लेने का भी निर्देश दिया है।
 
Advertisement
Next Article