Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BRS सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला, राजनाथ सिंह बोले- भाजपा शासित राज्यों में कोई भ्रष्टाचार नहीं

06:55 PM Nov 24, 2023 IST | Prateek Mishra

Telangana Election 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित भ्रष्टाचार व परिवारवाद को लेकर तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।

HIGHLIGHTS

राजनाथ सिंह ने मेडचल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘BRS सरकार बनने के बाद, तेलंगाना में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ गया। आप देख रहे होंगे कि इस सरकार के खिलाफ जांच भी चल रही है। उनके (KCR) परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं।’’ सिंह ने दावा किया कि देश में भाजपा शासित किसी भी राज्य सरकार पर कोई भ्रष्टाचार के आरोप की उंगली नहीं उठा सकता।

सिंह ने दावा किया, ‘‘हम सभी और तेलंगाना के लोग ‘राज्य प्रथम’ कहते हैं लेकिन BRS कहता है ‘परिवार प्रथम’। मैं बताना चाहता हूं कि अगर भाजपा यहां (तेलंगाना में) अपनी सरकार बनाती है, तो यहां ‘परिवार प्रथम’ नहीं, बल्कि ‘तेलंगाना प्रथम’ होगा।’’ उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद शायद ही कोई कांग्रेस सरकार रही होगी, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप न लगे हों, यहां तक कि उनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल तक जाना पड़ा।

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘आपने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का कार्यकाल देखा है और अब नरेन्द्र मोदी सरकार पिछले नौ वर्षों से सत्ता में है। कोई भी भाजपा के किसी भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकता और न ही किसी मंत्री को जेल जाना पड़ा है।’’ रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री KCR पर तेलंगाना के लोगों से किए गए ‘‘वादे पूरे नहीं करने’’ का भी आरोप लगाया।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article