W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मियों में सस्ते कॉटन और Luxury लिनेन में से चुनें अपना Cool और Style पार्टनर; जानें कौन सा फैब्रिक है असली विनर?

03:01 PM May 05, 2026 IST | Khushi Srivastava
गर्मियों में सस्ते कॉटन और luxury लिनेन में से चुनें अपना cool और style पार्टनर  जानें कौन सा फैब्रिक है असली विनर
Cotton vs Linen in Summer (AI Generated)

Cotton vs Linen in Summer: गर्मियों के सीजन में ज्यादातर लोग कॉटन और लिनन के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। कॉटन के सूती कपड़े बहुत आरामदायक होते हैं और इनमें पसीना कम आता है, जिससे स्किन की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह वात, पित्त और कफ, तीनों तरह की प्रकृति वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। वहीं, लिनन के कपड़े 'सन' (Flax) के पौधे से बनते हैं। इसका इस्तेमाल पुराने समय से हो रहा है। कॉटन और लिनेन, दोनों ही कपड़े गर्मियों में शरीर को ठंडक देते हैं और पहनने में बहुत सुखद होते हैं। लेकिन सही मायने में कौन सा कपड़ा शरीर के लिए सही होता है, आइए जानें।

Advertisement

Cotton vs Linen in Summer: कॉटन और लिनेन पहनने के फायदे

सूती कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं। यह पसीने को जल्दी सोख लेता है, जिससे त्वचा पर दाने या खुजली नहीं होती। यह छूने में भी काफी सॉफ्ट होता है। जबकि, लिनेन शरीर के दोषों को बैलेंस करने में मदद करता है। यह पसीने को बहुत तेजी से सुखा देता है, जिससे एलर्जी या जलन की समस्या नहीं होती है।

Advertisement

Benefits of Cotton: कॉटन फैब्रिक कैसे बनता है?

Cotton vs Linen in Summer
Cotton vs Linen in Summer (Source: Social Media)

कॉटन को ही हम हिंदी में सूती कपड़ा कहते हैं। यह पूरी तरह नेचुरल होता है और कपास से बनता है। यह कपड़ा ब्रीदेबल होता है, यानी इसमें से हवा आसानी से आर-पार जा सकती है। इसी वजह से इसे पहनकर गर्मी कम लगती है और यह हर किसी के लिए सेहतमंद ऑप्शन है।

Advertisement

लिनेन का कपड़ा कैसे बनता है?

Cotton vs Linen in Summer
Cotton vs Linen in Summer (Source: Social Media)
लिनेन 'फ्लैक्स' नाम के पौधे से बनता है और यह काफी हल्का होता है। कॉटन की तुलना में यह ज्यादा मुलायम महसूस हो सकता है, लेकिन इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इन कपड़ो में सिलवटें पड़ने लगती है और ये फटते भी जल्दी हैं। लिनन को बनाने में काफी मेहनत और मजदूर लगते हैं, इसी वजह से इसकी कीमत कॉटन से थोड़ी ज्यादा होती है।

Which is Best to Wear in Summer: गर्मियों के लिए क्या है बेस्ट?

Cotton vs Linen in Summer
Cotton vs Linen in Summer (Source: Social Media)
गर्मियों के लिए लिनेन सबसे बेहतरीन माना जाता है क्योंकि यह कॉटन से भी ज्यादा हल्का और हवादार होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। जहां कॉटन पसीना सोखने और पहनने में बहुत नरम होता है, वहीं लिनन पसीने को सोखने के साथ-साथ बहुत जल्दी सूख भी जाता है, जिससे चिपचिपाहट महसूस नहीं होती है। अगर आप भयंकर गर्मी से बचना चाहते हैं, तो लिनेन पहनना सबसे अच्छा है, हालांकि रोजमर्रा के इस्तेमाल और कम बजट के लिए कॉटन एक सदाबहार ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें-तपती गर्मी में भी फीका नहीं पड़ेगा आपका Confidence और स्टाइल; इन 5 Elegant ऑफिस वियर आउटफिट्स के साथ बिखेरें अपना जलवा
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×