टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

देश का किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान, मोदी की चुप्पी समझ से परे : मुलायम

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आज देश का किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी समझ से परे है।

04:20 PM Mar 09, 2020 IST | Shera Rajput

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आज देश का किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी समझ से परे है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आज देश का किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी समझ से परे है। 
श्री यादव सोमवार को यहां अपने गांव सैफई में होली समारोह के पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम घर पर इसलिए रखते हैं कि पहले गांव-गांव जाते थे, तो भी लोगों से मुलाकात नहीं हो पाती थी इसलिए यहां पर सभी लोगों से एक साथ मुलाकात हो जाती है। 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नारा है संपन्न और मालदार देश हो, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान है। यह सवाल हमने लोकसभा में उठाया तो प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया सिर्फ दो बार उनका नाम मुलायम सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव लिया, लेकिन भाषण का जवाब नहीं दिया। 
श्री यादव ने कहा कि व्यापारियों के सामने समस्याएं गंभीर हैं, अगर व्यापारी परेशान होगा तो किसानों को अपनी फसल का मूल्य कैसे मिलेगा। आज भी 65 प्रतिशत किसान पुराने तरीके से ही खेती कर रहे हैं। करीब 72 प्रतिशत किसानों के पास जमीन है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के किसानों को पैदावार का लाभकारी मूल्य दे तभी देश आगे बढ़गा। 
उन्होंने कहा कि जब हमने यह सवाल किसानों का लोकसभा में उठाया तो उस समय हमें सभी लोगों ने बधाई दी। यहां तक कि भाजपा के लोगों ने भी मुझे बधाई दी, देश संपन्न करने के लिए किसान, नौजवान और व्यापारी को लाभ होना जरूरी है। नेताजी हंसते हंसते बोले बड़ तादात में नौजवान आए इसके लिए बधाई, हमने भी आप लोगों से मिलने के लिए गाड़ तेज चलवाई तब यहां पहुंचे। 
उन्होंने कहा कि हमें जितना आपका सम्मान करना चाहिए, उतना हम नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सभी का आभार प्रकट करते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article