W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तख्तापलट की चपेट में एक और कन्ट्री! अब अफ्रीकी देश बेनिन में सेना ने किया तख्तापलट का ऐलान

07:41 PM Dec 07, 2025 IST | Amit Kumar
तख्तापलट की चपेट में एक और कन्ट्री  अब अफ्रीकी देश बेनिन में सेना ने किया तख्तापलट का ऐलान
Coup in Benin ( credit S-M)

Coup in Benin: अफ्रीकी देश बेनिन इस समय गंभीर राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। खबरों के अनुसार, देश की सेना ने अचानक सत्ता अपने हाथ में लेते हुए तख्तापलट की घोषणा कर दी है। इस घटना ने पूरे पश्चिम अफ्रीका में चिंता बढ़ा दी है, जहाँ पिछले कुछ वर्षों में लगातार सैन्य तख्तापलट होते रहे हैं।

Advertisement

Coup in Benin: सरकारी टीवी पर सेना की घोषणा

रविवार को बेनिन के सरकारी टीवी चैनल पर ‘मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन’ नाम के सैनिकों के एक समूह ने अचानक उपस्थिति दर्ज कराई। इस समूह ने कहा कि वे वर्तमान सरकार को भंग कर रहे हैं और अब देश का नियंत्रण उनके हाथ में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन की शक्तियों को समाप्त किया जा रहा है। सरकार के प्रमुख नेताओं और संस्थाओं का अधिकार अब सेना के पास होगा। फिलहाल लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति टैलोन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Advertisement

Coup in Benin ( credit S-M)
Coup in Benin ( credit S-M)

African country Benin: राष्ट्रपति टैलोन की स्थिति

राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन वर्ष 2016 से सत्ता में थे और उम्मीद की जा रही थी कि अगले वर्ष अप्रैल में होने वाले चुनाव के बाद वे पद छोड़ देंगे। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। सेना का कुछ हिस्सा अभी भी हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है यह स्थिति बताती है कि देश में सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है।

Advertisement

Benin coup by army: पश्चिम अफ्रीका में तख्तापलट की बढ़ती लिस्ट

बेनिन में हुआ यह तख्तापलट पश्चिम अफ्रीका में सैन्य हस्तक्षेप की हालिया घटनाओं में एक और नया अध्याय जोड़ता है। पिछले महीने ही गिनी-बिसाऊ में तख्तापलट हुआ था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति उमारो एम्बालो को विवादित चुनाव के बाद सत्ता से हटा दिया गया था। यदि 2020 से गिनती शुरू करें तो यह क्षेत्र नौवां तख्तापलट देख रहा है। इससे स्पष्ट है कि पश्चिम अफ्रीका राजनीतिक अस्थिरता के गंभीर दौर से गुजर रहा है।

Coup in Benin ( credit S-M)
Coup in Benin ( credit S-M)

Benin Army Announced Coup: बेनिन का राजनीतिक इतिहास

बेनिन को वर्ष 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी। आज़ादी के बाद इस देश ने कई सैन्य तख्तापलट झेले, जिससे राजनीतिक स्थिरता लगातार प्रभावित होती रही। 1991 के बाद स्थिति कुछ बेहतर हुई, जब मार्क्सवादी-लेनिनवादी नेता मैथ्यू केरको ने 20 साल तक शासन किया। उनके शासनकाल में देश का नाम बदलकर पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बेनिन रखा गया। राजनीतिक माहौल कुछ हद तक स्थिर होने लगा। इसके बाद बेनिन को लोकतांत्रिक रूप से आगे बढ़ता देश माना जाने लगा था, लेकिन ताजा तख्तापलट ने फिर से अस्थिरता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: India-USA JWG meeting: भारत-अमेरिका ने सीमापार आतंकवाद की निंदा की, पहलगाम और दिल्ली विस्फोट का भी किया जिक्र

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×