Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, लौट रहे थे घर

01:58 PM Sep 19, 2023 IST | Prateek Mishra

बिहार के सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता शिवजी तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में गोली लगने से उनका साला घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात भाजपा नेता शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रामनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी फिरोज आलम ने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शिवजी तिवारी पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता तथा रामनगर वार्ड के भाजपा अध्यक्ष थे। उनके निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article