W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण कोरियाई ब्लॉगर से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की पुलिस हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ाई

मुंबई की एक अदालत ने खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दक्षिण कोरिया की महिला ब्लॉगर एवं यूट्यूबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत शुक्रवार को पांच दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी।

08:30 PM Dec 02, 2022 IST | Desk Team

मुंबई की एक अदालत ने खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दक्षिण कोरिया की महिला ब्लॉगर एवं यूट्यूबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत शुक्रवार को पांच दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी।

कोर्ट की बड़ी कार्रवाई  दक्षिण कोरियाई ब्लॉगर से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की पुलिस हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ाई
मुंबई की एक अदालत ने खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दक्षिण कोरिया की महिला ब्लॉगर एवं यूट्यूबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत शुक्रवार को पांच दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी।दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
आरोपियों को शुक्रवार को ब्रांदा के महानगर दंडाधिकारी (मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट) की अदालत के समक्ष पेश किया गया।पुलिस ने जांच जारी रहने का हवाला देते हुए अदालत से आरोपियों की हिरासत अवधि और बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने पांच दिसंबर तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है।
अपराधियों के बढ़ते हौसले 
मुंबई पुलिस ने यहां एक सड़क पर दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिसमें मुंबई के खार इलाके में एक युवक महिला से छेड़छाड़ करता दिख रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आ गया और उसके विरोध करने के बावजूद उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। महिला जब घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ गया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की। महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×