बेलारूस : अदालत ने किया महिला पत्रकारों पर सितम, राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कवर करने पर हुई जेल
बेलारूस की अदालत ने 2 महिला पत्रकारों को कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने के मामले में 2 साल की सजा सुनाई है।
05:42 PM Feb 18, 2021 IST | Desk Team
बेलारूस की अदालत ने 2 महिला पत्रकारों को कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने के मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई कथित अधिनायकवादी राष्ट्रपति के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को कवर करने के बाद की गई। बेलारूस की राजधानी मिंस्क की अदालत ने बेलसैट चैनल की कात्सिर्याना एंद्रेयेवा और दारिया चुल्त्सोवा को दो साल की सजा सुनाई है।
Advertisement
दोनों महिला पत्रकारों को पिछले साल नवंबर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे मिंस्क में एक प्रदर्शन को कवर कर रही थी। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने का कृत्य किया। हालांकि, दोनों महिला पत्रकारों ने इन आरोपों से इनकार किया है। बेलारूस स्थित अमेरिकी दूतावास ने दोनों पत्रकारों को रिहा करने एवं बेलारूस प्रशासन से पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नौ अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव के आधिकारिक नतीजे आने के बाद से ही प्रदर्शन हो रहे हैं। चुनाव नतीजों में राष्ट्रपति एलेक्सजेंडर लुकाशेन्को को छठी बार सत्ता मिली है जबकि विपक्ष एवं कुछ चुनाव कर्मियों ने मतदान में धांधली के आरोप लगाए हैं।
Advertisement