Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोविड-19: कर्नाटक में 80 वर्षीय एक महिला की मौत, अबतक 6 लोगों ने गवाई जान

देश में कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या में अब बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, कर्नाटक में इस घातक बीमारी से कर्नाटक के गडग जिले में 80 वर्षीय एक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी।

10:58 AM Apr 09, 2020 IST | Desk Team

देश में कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या में अब बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, कर्नाटक में इस घातक बीमारी से कर्नाटक के गडग जिले में 80 वर्षीय एक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी।

देश में कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या में अब बढ़ोतरी हो रही है।देश में अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, कर्नाटक में इस घातक बीमारी से कर्नाटक के गडग जिले में 80 वर्षीय एक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी। उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी जिसके बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 
Advertisement

Coronavirus : अमेरिका में मरने वालों की संख्या 14000 के पार, 11 भारतीयों के मौत की पुष्टि

कर्नाटक में इस खतरनाक वायरस से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मरीज को कुछ दिन पहले सांस में तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। छह अप्रैल को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।  बुधवार रात 12 बजकर 55 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई । राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार शाम तक 181 बताई गई है। 
Advertisement
Next Article