Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Covid-19 Cases: कोरोना की डराने वाली रफ्तार, 640 नए मामले आए सामने

02:56 PM Dec 22, 2023 IST | Prateek Mishra

भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के 640 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,997 पहुंच गयी जबकि एक दिन पहले यह संख्या 2,669 पर थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,212) है। केरल में एक और मरीज की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,328 हो गयी है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,887 हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई बेचैनी 

कोविड-19 का यह सब-वैरिएंट सबसे पहले लक्जमबर्ग में मिला था। यह ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट से आया है। इसका सोर्स पिरोला वैरायटी BA.2.86 है। इसका पहला मामला 8 दिसंबर को सामने आया था। केरल में 79 साल की एक बुजुर्ग महिला इससे संक्रमित हुई थी। JN.1 वैरिएंट इम्यून सिस्‍टम को चकमा देने में ज्‍यादा असरदार है। इसका मतलब है कि इंफेक्‍शन होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

वैरिएंट JN.1 के लक्षण क्या हैं- बुखार, थकान, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, खांसी, कंजेशन।

बिहार में कोरोना के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

राजधानी पटना में गुरुवार को कोरोना से पीड़ित दो लोगों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा कर लौटा है जबकि दूसरा संक्रमित असम से वापस पटना पहुंचा है। दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article