For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोविड-19: महाराष्ट्र और केरल में बढ़ी मौतें, कुल 9 लोगों की जान गई

कोविड के नए वैरिएंट से महाराष्ट्र-केरल में बढ़ी चिंता

02:22 AM Jun 15, 2025 IST | IANS

कोविड के नए वैरिएंट से महाराष्ट्र-केरल में बढ़ी चिंता

कोविड 19  महाराष्ट्र और केरल में बढ़ी मौतें  कुल 9 लोगों की जान गई

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट के चलते महाराष्ट्र और केरल में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। शनिवार को 9 लोगों की मौत हुई, जिसमें महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें कर्नाटक में सबसे ज्यादा 132 केस दर्ज हुए।

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं। शनिवार को भारत में सिर्फ एक दिन में ही नए वैरिएंट के कारण 9 मौतें दर्ज हुईं। महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोविड के कारण जान गंवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह 8 बजे नए आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 9 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में मरने वालों में एक 79 वर्षीय शुगर के मरीज, एक 85 वर्षीय बुजुर्ग जिनकी किडनी में समस्या थी, और 55 व 34 वर्ष के दो अन्य संक्रमित शामिल हैं। सभी की तबीयत पहले से खराब बताई गई थी। राजस्थान में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला की संक्रमण के चलते मौत हुई, जबकि तमिलनाडु में 73 वर्षीय एक बुजुर्ग, जो पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे थे, उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा कर्नाटक में 132 केस दर्ज किए गए। उसके अलावा गुजरात में 79 लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं। केरल में 54, मध्य प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 12, सिक्किम में 11, हरियाणा में 9, छत्तीसगढ़ में 8, राजस्थान में 7, असम में 6, बिहार में 5, मणिपुर में 3, ओडिशा-त्रिपुरा और गोवा में दो-दो, झारखंड और उत्तराखंड में एक-एक कोविड केस मिला।

संक्रमण के नए मामलों के बाद केरल में नए वैरिएंट के कुल केस 2109 हो चुके हैं। गुजरात में 1437 एक्टिव मामले हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 747, दिल्ली में 672, महाराष्ट्र में 613, कर्नाटक में 527, उत्तर प्रदेश में 248 और तमिलनाडु में 232 एक्टिव केस हैं। राजस्थान में 180 और आंध्र प्रदेश में 102 मामले हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×