Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोविड-19 : बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत नीतीश मंत्रिमंडल के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत नीतीश मंत्रिमंडल के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

12:10 PM Jan 05, 2022 IST | Desk Team

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत नीतीश मंत्रिमंडल के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत नीतीश मंत्रिमंडल के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Advertisement
 सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई थी
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कल (मंगलवार) कोरोना जांच कराई गई थी। दरअसल नीतीश कैबिनेट की बैठक होनी है। जांच रिपोर्ट आने पर दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्री शामिल होने वाले थे। इसलिए बैठक से पहले सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने की इजाजत थी। अब जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है वे ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।
Advertisement
Next Article