Covid News: मुख्यमंत्री स्टालिन की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में हुए भर्ती, पाए गए थे कोरोना पॉजिटव
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। स्टालिन को आगे की जांच के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
04:39 PM Jul 14, 2022 IST | Desk Team
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। स्टालिन को आगे की जांच के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री अस्पताल में हुए भर्ती
अस्पताल ने गुरुवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक ट्विटर पोस्ट में कहा था कि उन्हें हल्की थकान महसूस हो रही है और जांच करने पर पता चला कि वह कोविड-19 पॉजिटिव हैं।
कोविड होने के बाद स्टालिन ने दी यह नसीहत
मिली जानकारी के मुताबिक स्टालिन ने लोगों को सुरक्षित रहने और मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से सैनिटाइज करने और हाथ धोने की सलाह दी। स्टालिन ने लोगों से कोविड टीकाकरण कराने की भी अपील की।
Advertisement
Advertisement