टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाकपा सांसद ने BJP पर साधा निशाना , कहा - पुल टूटना भाजपा सरकार की घोर लापरवाही का संकेत है

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बिनॉय विश्वम ने गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को केबल पुल टूटने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि यह राज्य सरकार की ‘‘घोर लापरवाही’’ की ओर इशारा करता है। इस हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है।

10:53 PM Oct 30, 2022 IST | Shera Rajput

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बिनॉय विश्वम ने गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को केबल पुल टूटने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि यह राज्य सरकार की ‘‘घोर लापरवाही’’ की ओर इशारा करता है। इस हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता बिनॉय विश्वम ने गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को केबल पुल टूटने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दावा किया कि यह राज्य सरकार की ‘‘घोर लापरवाही’’ की ओर इशारा करता है। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
Advertisement
मच्छु नदी पर बना करीब एक सदी पुराना केबल पुल शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया क्योंकि चार दिन पहले ही मरम्मत के बाद इसे फिर से खोला गया था और पुल पर अत्यधिक संख्या में लोग जमा हो गए थे।
विश्वम ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात में केबल पुल का टूट कर गिरना भाजपा सरकार की घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। इसकी मरम्मत पांच दिन पहले होने की बात कही गई थी। ठेकेदारों को यह साहस कहां से मिला? मुआवजा बढ़ाने की जरूरत है। इसमें राजनीतिक सांठगांठ के खुलासे के लिए एक विश्वसनीय जांच होनी चाहिए।’’
26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष पर इस पुल को जनता के लिए फिर से खोला गया था। इससे पहले एक निजी संचालक ने लगभग छह महीने तक पुल की मरम्मत का काम किया था।
Advertisement
Next Article