टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केवल मनी प्लांट ही नहीं बल्कि इस पौधे में भी है गजब के फायदे

हर इंसान की यह दिली ख्वाहिश होती है कि उसके पास इतना सारा पैसा हो कि वह अपनी हर इच्छा को पूरी कर पाए।

12:46 PM Nov 07, 2019 IST | Desk Team

हर इंसान की यह दिली ख्वाहिश होती है कि उसके पास इतना सारा पैसा हो कि वह अपनी हर इच्छा को पूरी कर पाए।

हर इंसान की यह दिली ख्वाहिश होती है कि उसके पास इतना सारा पैसा हो कि वह अपनी हर इच्छा को पूरी कर पाए। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए लोग कई सारी कोशिशें भी करते हैं। लेकिन इनमें से थोड़े बहुत लोग ऐसे भी होते हैं जो भले ही कितनी ही मेहनत क्यों न कर लें लिए उनके इसके बदले में कोई फल नहीं मिलता है जिसके लिए फिर वह परेशान होकर वास्तु टिप्स को अपनाते हैं। 
Advertisement
कई सारे लोग तो धन वृद्घि के लिए मनी प्लांट का पौधा भी लगाते हैं,लेकिन शायद यह बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रोसुला ट्री मनी प्लांट से भी ज्यादा लाभदायक पौधा माना जाता है। तो आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में…
क्रासुला को मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है। फेंगशुई में इसका बहुत महत्व है। कहा जाता है कि यह पौधा इतना ज्यादा चमत्कारी है कि पैसों को अपनी ओर चुंबक की तरह खींच लेता है। यह छोटा सा मखमली गहरे हरे रंग का पौधा होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं साथ ही यह फैलावदार होता है। 
इस पौधे को लगाने में मेहनत नहीं लगती हैं। इसका पौधा खरीदकर आप किसी गमले या जमीन कहीं भी लगा सकते हैं। जिसके बाद यह पौधा अपने आप धीरे-धीरे फैलता रहेगा। इस पौधे को धूप-छांव कहीं पर भी लगाया जा सकता है। 
इस पौधे के लिए ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है। इस मनी ट्री को घर के मुख्य दरवाजे के दार्यी ओर लगाना शुभ होता है। ऐसा करने के बाद आप देखें कैसे जल्दी ही आपके घर में पैसों की तंगी दूर होगी। 
Advertisement
Next Article