India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

World Cup 2023 के चौथे मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी , दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को दी 102 रन से करारी शिकस्त

12:48 AM Oct 08, 2023 IST
Advertisement

विश्व कप क्रिकेट 2023 के चौथे मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। आपको बता दे कि साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हाई स्कोरिंग मैच में 102 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में रिकार्ड 754 रन बने।
साउथ अफ्रीका ने किया विश्व कप क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा
साउथ अफ्रीका ने विश्व कप क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका ने तीन बल्लेबाजों के शतकों की मदद से पहली पारी में 428/5 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन, पूरी टीम 326 रनों पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने 102 रनों से जीत हासिल की है। बता दे कि इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने अंक तालिका में अपना खाता खोला है।
एडेन मार्कराम ने बनाया 49 गेंदों पर विश्व कप क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक 
आपको बता दे कि एडेन मार्कराम ने केवल 49 गेंदों पर विश्व कप क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया, वही जबकि क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन ने भी शतकीय पारियां खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के अपने पहले मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को 102 रन से करारी शिकस्त दी। डिकॉक (84 गेंदों पर 100), डुसेन (110 गेंदों पर 108) और मार्कराम (54 गेंदों पर 106) ने शतक जमाए।
29 वर्षीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम ने वनडे विश्व कप 2023 के शुरुआती मैच में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों में तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंच गया। पिछला रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन (2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंद) के नाम था।
मार्करम ने 54 गेंदों में 106 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
दक्षिण अफ्रीका का जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन लाजवाब था और वे 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन तक पहुंच गए, जो अब विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। क्विंटन डी कॉक और रासी वान डेर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 204 रनों की शानदार साझेदारी के साथ मंच तैयार किया, फिर एडेन मार्करम ने शेष 20 ओवरों में विश्व कप का अब तक का सबसे तेज शतक - 49 गेंदों में बनाया।
यह भी पहली बार था कि विश्व कप की एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने 100 रन बनाए हैं, और 2022 में इंग्लैंड के नीदरलैंड दौरे के बाद पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया है।
श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर आउट
बता दे कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी तरफ से कुसल मेंडिस (42 गेंद पर 76 रन), चरित असलंका (65 गेंद पर 79 रन) और कप्तान दासुन शनाका (62 गेंद पर 68 रन) ने अर्धशतक बनाए। बता दे कि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोएट्जी ने तीन जबकि कैगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिये।

Advertisement
Next Article