W3Schools
Advertisement

Ajit Agarkar के आने वाले समय पर सस्पेंस बरकरार, क्या BCCI लाने वाली है नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और BCCI जल्द उनके भविष्य पर फैसला ले सकता है। अगरकर को बोर्ड और टीम के भीतर समर्थन हासिल है, लेकिन उनके कार्यकाल को बढ़ाने के साथ उनकी खुद की इच्छा भी अहम होगी। उनके कार्यकाल में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा।
11:38 AM Sep 01, 2026 IST | Rishabh Pandey
अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और BCCI जल्द उनके भविष्य पर फैसला ले सकता है। अगरकर को बोर्ड और टीम के भीतर समर्थन हासिल है, लेकिन उनके कार्यकाल को बढ़ाने के साथ उनकी खुद की इच्छा भी अहम होगी। उनके कार्यकाल में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा।
ajit agarkar के आने वाले समय पर सस्पेंस बरकरार  क्या bcci लाने वाली है नया चीफ सेलेक्टर
Ajit Agarkar Tenure

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के आने वाले समय को लेकर इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द बड़ा फैसला ले सकता है। अगरकर का मौजूदा टेन्योर सितंबर में खत्म होने वाला है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बोर्ड उनके टेन्योर को एक साल के लिए आगे बढ़ाएगा या फिर नए मेन सेलेक्टर्स की तलाश शुरू करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुद्दे पर जल्द ही BCCI अधिकारियों और अगरकर के बीच बैठक हो सकती है।

Advertisement

अगरकर के भविष्य पर होगी अहम बैठक

Suspense On Ajit Agarkar Future
Suspense On Ajit Agarkar Future (Source: Google)

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI आने वाले कुछ दिनों में अजीत अगरकर के साथ बैठक कर सकता है। बोर्ड के साथ-साथ इंडियन टीम के अंदर भी अगरकर को अच्छा सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, उनके टेन्योर को जारी रखने का आकरी फैसला बैठक के बाद ही साफ होगा। अजीत अगरकर ने साल 2023 में इंडियन टीम के मेन सेलेक्टर्स की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके टेन्योर के दौरान टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया, जबकि कई एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों को अलग-अलग मौकों पर टीम से बाहर भी किया गया।

Advertisement

वहीं आपको बता दें कि हाल ही के महीनों में टीम सेलेक्शन को लेकर अगरकर को क्रिटीसाइज़ भी किया गया। इसके बावजूद BCCI उनके टेन्योर को एक साल बढ़ाने पर विचार कर सकता है। हालांकि, आखरी फैसले में अगरकर की इच्छा भी जरूरी होगी कि वह इस जिम्मेदारी को आगे जारी रखना चाहते हैं या नहीं।

Advertisement

युवा खिलाड़ियों को मिले लगातार मौके

Ajit Agarkar On Young Players
Ajit Agarkar On Young Players (Source: Google)

अगरकर के टेन्योर के दौरान इंडियन टीम के तीनों फॉर्मेट में कई नए चेहरों को जगह मिली है। दूसरी ओर, कुछ सीनियर खिलाड़ियों को लगातार टीम से बाहर किया गया। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए मेन सेलेक्टर्स के पद पर अगरकर का रहना या नहीं रहना टीम इंडिया के आने वाले समय की प्लानिंग के लिहाज से काफी जरूरी माना जा रहा है।

रोहित शर्मा को लेकर भी हुआ था विवाद

Ajit Agarkar And Rohit Sharma Controversy
Ajit Agarkar And Rohit Sharma Controversy (Source: Google)

अजीत अगरकर के टेन्योर में रोहित शर्मा को लेकर भी काफी चर्चा और विवाद देखने को मिला है। इंग्लैंड दौरे के दौरान ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग से बाहर रखा जा सकता है। उस समय क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज हो गई थी कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। हालांकि बाद में यह भी खबर आई कि सेलेक्शन कमिटी ने रोहित को 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग में शामिल नहीं किए जाने की जानकारी दे दी थी। लेकिन, BCCI ने बाद में बयान जारी करते हुए रोहित के संन्यास से जुड़ी अटकलों को खारिज कर दिया था।

अगरकर के कार्यकाल में मिलीं बड़ी सफलताएं

Ajit Agarkar News
Ajit Agarkar News (Source: Google)

मेन सेलेक्टर बनने के बाद अजीत अगरकर के टेन्योर में इंडियन टीम ने कई बेहतरीन अचीवमेंट हासिल की हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2026 में भी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के हिसाब से निराशाजनक रहा। ऐसे में अगरकर के टेन्योर को आगे बढ़ाने का फैसला BCCI के लिए जरूरी होगा। आने वाली बैठक के बाद ही यह साफ होगा कि अजीत अगरकर एक और साल तक टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी की कमान संभालेंगे या उनकी जगह किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Read More: Cricket Australia की मंजूरी मिलने के बाद Anaya Bangar ने दिया क्रिटीक्स को जवाब, जानें कौन सी लीग में लेंगी हिस्सा

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×