India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मैदान पर फिर दिखेगी तेंदुलकर की चमक..... 9 विकेट झटक किया ख़ास कारनामा

03:46 PM Sep 17, 2024 IST
Advertisement

Arjun Tendulkar takes 9 wickets in domestic league :  एक वक़्त था जब भारत के हर घर के टीवी एक खिलाड़ी के आउट होते ही बंद हो जाते थे। उस खिलाड़ी के आउट होते ही फैंस स्टेडियम से चले जाते है। फैंस ने इन्हें क्रिकेट के गॉड की उपाधि दी। इन सब बातों से आप समझ गए होंगे कि हम सचिन तेंदुलकर की बात कर रहे हैं। मैदान पर तेंदुलकर का होना ही क्रिकेट फैंस को स्टेडियम और टीवी के पास तक खींचने के लिए काफी था। उनके संन्यास के बाद विराट कोहली ने वो जगह हासिल की। लेकिन एक बार फिर मैदान फिर से तेंदुलकर की गूंज से भर सकता है, एक बार फिर मैदान पर दर्शक तेंदुलकर को देखने के लिए दीवाने हो सकते हैं। लेकिन इस बार वह सचिन के लिए नहीं बल्कि उनके बेटे अर्जुन के लिए होंगी।

HIGHLIGHTS

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हालिया तौर पर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अर्जुन तेंदुलकर घरेलू स्तर पर गोवा टीम से खेलते हुए नजर आते हैं। अर्जुन तेंदुलकर आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन को लेकर पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इस दौरान केएससीए इनवीटेशनल टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर द्वारा हासिल किए गए 9 विकेट की बदौलत गोवा ने मेजबान कर्नाटक (केएससीए इलेवन) को 189 रनों से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि, केएससीए इलेवन में आमतौर पर अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है।

इस दौरान गोवा और केएससीए-इलेवन के बीच खेले गए मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने दोनों पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 26.3 ओवर में 87 रन देकर 9 विकेट हासिल किए हैं। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन ने आगामी फर्स्ट क्लास सीजन के लिए अपनी तैयारियों का नमूना पेश किया है। ऐसे में पहली पारी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने 13 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट दर्ज किए थे। अर्जुन की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे केएसीए की टीम पहली पारी में महज 103 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। वहीं, दूसरी पारी में अर्जुन ने 13.3 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। अर्जुन के इस प्रदर्शन की बदौलत ही गोवा ने मुकाबले में जीत हासिल की। अर्जुन तेंदुलकर अभी तक 13 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 21 विकेट हासिल कर चुके हैं।

वहीं बीते आईपीएल में उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते देखा गया था। अर्जुन तेंदुलकर के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब युवराज सिंह के पिता व अर्जुन तेंदुलकर के कोच रहे योगराज सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। योगराज सिंह से एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की क्षमताओं को लेकर एक सवाल पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में योगराज सिंह ने कहा था कि क्या आपने कभी कोयले की खदान में हीरा देखा है? वो कोयला ही है.....लेकिन किसी तरासगीर के हाथ में डालो तो वह कोहिनूर बन सकता है। अगर वह किसी ऐसे शख्स के हाथ में लग जाए जो उसकी कीमत नहीं जानता है, तो वह उसे बर्बाद कर देगा। अब आप हमे बताइए कि क्या भविष्य में अर्जुन भी अपने पिता सचिन की तरह एक अलग मुकाम हासिल कर सकते हैं या फिर नहीं, हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article