For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

35 साल बाद इस बड़े टूर्नामेंट की मिली भारत को मेजबानी, पाकिस्तान कर रहा बवाल

09:35 AM Jul 30, 2024 IST | Ravi Kumar
35 साल बाद इस बड़े टूर्नामेंट की मिली भारत को मेजबानी  पाकिस्तान कर रहा बवाल

Asia Cup 2025 in India : 2024 में हुए टी20 विश्वकप की जीत के बाद भारत ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका को उसके घर में मात दे दी है। इसी बीच कल को अगले साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी भी अब भारत को मिल गई है, जबकि 2027 एशिया कप बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की निगाहें इस समय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बनी हुई है लेकिन अब भारतीय फैंस की नज़रें एशिया कप पर भी होंगी।

HIGHLIGHTS

  • एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली
  • रोहित-विराट के बिना पहली बार उतरेगी टीम इंडिया
  • पाकिस्तान में एशिया कप होस्ट को लेकर फिर मचा हडकंप

क्योंकि 35 साल के बाद एशिया कप भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा। अगले साल होने वाला एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जायेगा। इसका मतलब साफ़ है कि इस टूर्नामेंट में हमे ना तो रोहित शर्मा ही देखने को मिलेंगे और ना विराट कोहली.... यहां तक की रवीन्द्र जडेजा भी काफी लंबे अर्से के बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे क्योंकि यह तीनों ही दिग्गज खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। बांग्लादेश 2027 में इस टूर्नामेंट के 50 ओवर के संस्करण की मेजबानी करेगा। अब देखना होगा कि रोहित विराट उस टूर्नामेंट में भी खेल पाते हैं या फिर 2023 एशिया कप ही इन दोनों का आखिरी एशिया कप भी था। फैंस जरूर थोड़े मायूस हुए हैं क्योंकि एक लंबे अरसे में ऐसा पहली बार होगा जब भारत विराट और रोहित के बिना एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में भाग लेने उतरेगा। पाकिस्तान और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से 50 ओवर प्रारूप में 2023 का पुरुष एशिया कप आयोजित किया था, जिसमें भारत विजेता रहा था। भारत ने इससे पहले केवल एक बार 1990/91 में पुरुष एशिया कप की मेजबानी की थी, जिसमें वह कोलकाता के ईडन गार्डन में चैंपियन बना था। टेंडर डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया है कि पुरुष एशिया कप के भविष्य में होने वाले दोनों संस्करणों में 13-13 मैच खेले जाएंगे। इन सबके अलावा महिला एशिया कप के आयोजन पर भी बातचीत की गई लेकिन अभी होस्ट कंट्री को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया।




जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली वैसे ही पाकिस्तान क्रिकेट फैंस फिर एक बार सोशल मीडिया पर जलते हुए नज़र आये। अब उनका कहना है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो फिर पाकिस्तान भी एशिया कप 2025, टी20 वर्ल्ड कप 2026 जो कि भारतीय सरजमीं पर होस्ट होना है उसमें आने से इंकार करेगा। पुरुष एशिया कप में भारतीय टीम का हमेशा ही बोलबाला देखा गया है। भारत ने 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि 1984,1988,1990/91,1995,2010,2016,2018 और 2023 के खिताब भारत ने जीते हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम का नंबर आता है जिन्होंने 6 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप जीता है। 1990/91 में ही आखिरी बार भारत में एशिया कप आयोजित हुआ था जिसे मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने जीता था। भारत ने उस टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। अब जहां तक पाकिस्तान का सवाल है। इनका क्रिकेट बोर्ड जरूर अब इस बात पर अड़ंगा डालते हुए नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले दोनो टीम के फैंस सोशल मीडिया पर एक दूसरे से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। खैर भारतीय फैंस तो इस समय 2 तारीख का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि इस दिन मैदान पर रोहित और विराट एक बार फिर नज़र आने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका पहुँच चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×