W3Schools
Advertisement

Rohit Sharma के रिटायरमेंट पर होने वाली है बातचीत! BCCI के साथ सेलेक्टर्स की मीटिंग में क्या होगा फैसला?

रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर होने की जानकारी दी थी और उनसे लॉर्ड्स वनडे के बाद संन्यास पर भी सवाल किया गया था। हालांकि, लॉर्ड्स में रोहित के 138 रनों के शानदार शतक के बाद उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया। अब 3 सितंबर की BCCI बैठक में रोहित के भविष्य और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर अहम फैसला होने की संभावना है।
12:20 PM Sep 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर होने की जानकारी दी थी और उनसे लॉर्ड्स वनडे के बाद संन्यास पर भी सवाल किया गया था। हालांकि, लॉर्ड्स में रोहित के 138 रनों के शानदार शतक के बाद उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया। अब 3 सितंबर की BCCI बैठक में रोहित के भविष्य और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर अहम फैसला होने की संभावना है।
rohit sharma के रिटायरमेंट पर होने वाली है बातचीत  bcci के साथ सेलेक्टर्स की मीटिंग में क्या होगा फैसला
BCCI Meeting For Rohit Sharma Retirement

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। करीब दो महीने पहले जब उनके संन्यास की खबरें और अटकलें तेज हुई थीं, तब सेलेक्टर्स ने उन्हें साफ सिग्नल दे दिया था कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं होंगे। इतना ही नहीं, रोहित से यह भी पूछा गया था कि क्या वह इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेंगे या नहीं।

Advertisement

BCCI Meeting For Rohit Sharma Retirement: सेलेक्शन कमिटी के सदस्य ने दी थी जानकारी

Rohit Sharma Retirement News
Rohit Sharma Retirement News (Source: Google)

ऐसे में अब एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा को यह जानकारी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सीधे तौर पर नहीं दी थी। सेलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने पूर्व कप्तान को बताया था कि टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमिटी अब उनसे आगे बढ़ चुकी है और 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी प्लानिंग में रोहित शामिल नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित इस फैसले से काफी नाराज हुए थे। हालांकि, उन्होंने उस समय ज्यादा रिएक्शन नहीं दिया और रिटायरमेंट लेने के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी।

Advertisement

लॉर्ड्स में शतक ने बदला पूरा माहौल

Rohit Sharma Century In Lords
Rohit Sharma Century In Lords (Source: Google)

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 138 रनों की यादगार पारी खेल दी। भारतीय टीम भले ही यह मुकाबला 27 रन से हार गई, लेकिन रोहित की इस पारी ने उनके संन्यास की चर्चाओं को फिलहाल रोक दिया। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लॉर्ड्स में लगाया गया शतक इस बात की गारंटी नहीं था कि रोहित को फ्यूचर में लगातार टीम में जगह मिलती रहेगी। यानी उनके प्रदर्शन ने चर्चा का रुख जरूर बदला, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप को लेकर सिचुएशन पूरी तरह साफ नहीं हुई थी।

Advertisement

BCCI सचिव के बयान से भी बढ़ा था विवाद

BCCI Secretary's statements
BCCI Secretary's statements (Source: Google)

रोहित के लॉर्ड्स में शतक लगाने से पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष देवजीत सैकिया ने एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला नहीं होगा और जब तक वह इंडियन टीम की प्लानिंग का हिस्सा रहेंगे, तब तक खेलते रहेंगे। इस बयान के बाद बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों और सेलेक्शन कमिटी के बीच कुछ तकरार की खबरें भी सामने आई थीं। सेलेक्टर्स के रुख और बोर्ड के बयान में दिखने वाले अंतर ने रोहित के फ्यूचर को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी थी।

3 सितंबर की बैठक पर सबकी नजर

BCCI Meeting On 3rd September
BCCI Meeting On 3rd September (Source: Google)

अब 3 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में इंडियन क्रिकेट से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की पॉसीबिलिटी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इंडियन टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं। इसके अलावा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के फ्यूचर पर भी फैसला हो सकता है। अगरकर का मौजूदा टेन्योर सितंबर में खत्म होने वाला है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे एक साल के लिए बढ़ाए जाने की पॉसीबिलिटी है। ऐसे में बीसीसीआई की अपकमिंग बैठक रोहित शर्मा के इंटरनेशनल फ्यूचर और सेलेक्शन कमिटी की आगे की प्लानिंग के लिहाज से काफी जरूरी हो सकती है।

Read More: Hardik Pandya की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, क्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होंगे ये स्टार ऑलराउंटर?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×