W3Schools
Advertisement

Ben Stokes ने BBL का सबसे महंगा खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास, जानें कितने में प्लेयर का हुआ ऑक्शन?

बेन स्टोक्स ने BBL में इतिहास रचते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील की और लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। स्टोक्स करीब 12 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी करेंगे, इससे पहले वह 2014-15 सीजन में मेलबर्न रेनीगेड्स के लिए खेले थे। पिछले दो सीजन में खराब प्रदर्शन से जूझ रही एडिलेड स्ट्राइकर्स को स्टोक्स के अनुभव और ऑलराउंड क्षमता से काफी उम्मीदें हैं।
12:21 PM Sep 02, 2026 IST | Rishabh Pandey
बेन स्टोक्स ने BBL में इतिहास रचते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील की और लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। स्टोक्स करीब 12 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी करेंगे, इससे पहले वह 2014-15 सीजन में मेलबर्न रेनीगेड्स के लिए खेले थे। पिछले दो सीजन में खराब प्रदर्शन से जूझ रही एडिलेड स्ट्राइकर्स को स्टोक्स के अनुभव और ऑलराउंड क्षमता से काफी उम्मीदें हैं।
ben stokes ने bbl का सबसे महंगा खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास  जानें कितने में प्लेयर का हुआ ऑक्शन
Ben Stokes In BBL

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बिग बैश लीग (BBL) में नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके स्टोक्स अब फ्रेंचाइजी और क्लब क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स ने BBL के अपकमिंग सीजन के लिए 2.65 लाख पाउंड यानी करीब 3.9 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई करंसी में यह रकम करीब 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर होता है। इसके साथ ही स्टोक्स BBL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले ड्राफ्ट सिस्टम के तहत किसी खिलाड़ी को ज्याद से ज्यादा 2.20 लाख पाउंड तक मिल सकते थे, लेकिन स्टोक्स की डील ने यह रिकॉर्ड काफी आगे बढ़ा दिया है।

Advertisement

Ben Stokes In BBL: स्टोक्स ने जताई खुशी

Ben Stokes In BBL
Ben Stokes In BBL (Source: Google)

एडिलेड स्ट्राइकर्स का हिस्सा बनने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना उन्हें हमेशा से पसंद रहा है और जब स्ट्राइकर्स की ओर से खेलने का मौका मिला, तो वह इसे छोड़ना नहीं चाहते थे। स्टोक्स ने कहा कि वह BBL के 16वें सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़ने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और ऑस्ट्रेलिया में दोबारा क्रिकेट खेलने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

बाबर आजम का रिकॉर्ड टूटा

Ben Stokes Break The Record Of babar Azam
Ben Stokes Break The Record Of babar Azam (Source: Google)

बेन स्टोक्स की इस डील से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम BBL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में टॉप पर थे। उन्हें सिडनी सिक्सर्स ने 4.20 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में साइन किया था। लेकिन अब स्टोक्स ने 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील के साथ बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है और लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

12 साल बाद BBL में वापसी करेंगे स्टोक्स

Ben Stokes In BBl After 12 years
Ben Stokes In BBl After 12 years (Source: Google)

बेन स्टोक्स की बिग बैश लीग में वापसी भी काफी खास है। वह करीब 12 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे, इससे पहले उन्होंने 2014-15 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स को रिप्रेजेंट किया था। उस सीजन में स्टोक्स ने चार मुकाबले खेले थे, उन्होंने बल्ले से 128 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में तीन विकेट भी हासिल किए थे। इसके बाद स्टोक्स आईपीएल और द हंड्रेड जैसी फ्रेंचाइजी लीग में नजर आए, लेकिन BBL में उनकी वापसी नहीं हो सकी।

एडिलेड स्ट्राइकर्स को स्टोक्स से बड़ी उम्मीदें

Ben Stokes With Adelaide Strikers Team
Ben Stokes With Adelaide Strikers Team (Source: Google)

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अब तक BBL का खिताब सिर्फ एक बार अपने नाम किया है। टीम ने 2017-18 सीजन में फाइनल मुकाबले के दौरान होबार्ट हरिकेन्स को 25 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी। उस फाइनल में जैक वेदराल्ड के शतक और पीटर सिडल की शानदार गेंदबाजी ने स्ट्राइकर्स की जीत में अहम रोल निभाया था। हालांकि, पिछले दो सीजन एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए काफी निराशाजनक रहे हैं। टीम प्लेऑफ के क्वालीफायर और नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने में सक्सेसफुल नहीं हो पाई थी। पिछले सीजन स्ट्राइकर्स प्वाइंट्स टेबल में छठे पोजीशन पर रही थी, जबकि उससे पिछले सीजन में टीम सबसे निचले पायदान पर थी।

ऐसे में BBL 2026-27 के लिए बेन स्टोक्स का टीम में शामिल होना एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए बड़ी मजबूती माना जा रहा है। स्टोक्स का एक्सपीरिएंस, ऑलराउंड एबिलिटी और बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन करने की काबिलियत टीम की किस्मत बदलने में अहम रोल निभा सकती है।

Read More: अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम India का ऐलान, 8 बड़े बदलाव के बावजूद फिटनेस पर 4 खिलाड़ियों का फैसला बाकी

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×