W3Schools
Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, 7 खिलाड़ी और 2 कोच टीम से बाहर- जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों को बाहर कर दिया है। मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और इमाम उल हक समेत कई खिलाड़ियों को वापस भेजा गया, जबकि माइक हेसन तीसरे टेस्ट में हेड कोच होंगे। 2-0 से पिछड़ रही पाकिस्तान टीम अब नए खिलाड़ियों के साथ 9 सितंबर से बर्मिंघम में सीरीज का आखिरी टेस्ट खेलेगी।
01:22 PM Sep 01, 2026 IST | Rishabh Pandey
इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों को बाहर कर दिया है। मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और इमाम उल हक समेत कई खिलाड़ियों को वापस भेजा गया, जबकि माइक हेसन तीसरे टेस्ट में हेड कोच होंगे। 2-0 से पिछड़ रही पाकिस्तान टीम अब नए खिलाड़ियों के साथ 9 सितंबर से बर्मिंघम में सीरीज का आखिरी टेस्ट खेलेगी।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल  7 खिलाड़ी और 2 कोच टीम से बाहर  जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Changes In Pakistan Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। टीम में अचानक बड़े लेवल पर बदलाव करते हुए 7 खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में होस्टिंग टीम 2-0 की बढ़त बना चुकी है। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाना है। इस अहम मैच से पहले पाकिस्तान टीम में हुए बदलाव ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है।

Advertisement

रिजवान, सलमान और इमाम समेत 7 खिलाड़ी बाहर

Changes In Pakistan Team
Changes In Pakistan Team (Source: Google)

PCB के फैसले के तहत मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और इमाम उल हक को टीम से बाहर कर दिया गया है। इनके अलावा खुर्रम शहजाद, अवैस जफर, आमिर जमाल और अली उस्मान को भी इंग्लैंड से वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है। तीसरे टेस्ट में टीम की कमान बतौर हेड कोच माइक हेसन संभालेंगे। हेसन पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के कोच भी हैं।

Advertisement

कई नए खिलाड़ियों को मिला मौका

New Players In Pakistan Team
New Players In Pakistan Team (Source: Google)

खिलाड़ियों की कमी पूरी करने के लिए PCB ने कुछ नए चेहरों को इंग्लैंड बुलाया है। सैम अयूब और अब्दुल्लाह फजल को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। इसके अलावा अराफात मिनहास, साद बैग, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को भी नेशनल टीम में शामिल होने का बुलावा मिला है। अगर इन खिलाड़ियों को समय पर वीजा मिल जाता है, तो वे इंग्लैंड रवाना होंगे। वहीं माइक हेसन पहले ही टीम के साथ जुड़ चुके हैं और अब उनके सामने आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान को वापसी दिलाने का बड़ा चैलेंज होगा।

Advertisement

खराब प्रदर्शन बना बड़े बदलाव की वजह

Pakistan Team Performance
Pakistan Team Performance (Source: Google)

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पहले टेस्ट में टीम को पारी और 103 रन से करारी हार मिली थी। उस मुकाबले में बाबर आजम टीम का हिस्सा नहीं थे। फिर लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में बाबर आजम की वापसी हुई, लेकिन पाकिस्तान के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया। इंग्लैंड ने यह मुकाबला भी 194 रन के बड़े मार्जिन से जीत लिया। सीरीज की अब तक चार पारियों में पाकिस्तान की टीम एक बार भी 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। लगातार खराब बल्लेबाजी और रिजल्ट्स ने टीम मैनेजमेंट पर अलग से सवाल खड़े कर दिए हैं।

इमाम उल हक की चोट पर भी विवाद

Imam Ul Haq Injury
Imam Ul Haq Injury (Source: Google)

इसी बीच इमाम उल हक की चोट को लेकर भी विवाद सामने आया है। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने आरोप लगाया था कि इमाम चोट का बहाना बना रहे थे। हालांकि, PCB ने अपने ऑफिशियल बयान में बताया कि इमाम को काफ में चोट लगी थी। ऐसे में इस मामले की सीरियसनेस देखते हुए PCB चीफ मोहसिन नकवी ने जांच के आदेश भी दिए हैं।

मोहसिन नकवी पर राजनीतिक दबाव की चर्चा

Mohsin Naqvi Political Pressure
Mohsin Naqvi Political Pressure (Source: Google)

पाकिस्तान क्रिकेट में यह बड़ा बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कुछ रिपोर्ट्स में PCB चीफ मोहसिन नकवी पर पॉलिटीकल दबाव होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन रिपोर्ट्स के बीच बोर्ड ने टीम में बड़े बदलाव कर दिए हैं। अब सभी की नजरें 9 सितंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट पर हैं। पाकिस्तान के सामने न सिर्फ सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती होगी, बल्कि नए खिलाड़ियों और नए कोचिंग कॉम्बीनेशन के साथ टीम को पटरी पर लाने की भी जिम्मेदारी होगी।

Read More: Cricket Australia की मंजूरी मिलने के बाद Anaya Bangar ने दिया क्रिटीक्स को जवाब, जानें कौन सी लीग में लेंगी हिस्सा

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×