Gautam Gambhir On Ajit Agarkar: Ajit Agarkar का टेन्योर खत्म होते ही इमोशनल हुए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मेन्स क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमिटी में एक अहम पद के लिए एप्लीकेशन मंगाए हैं। यह पद एक्स मेन सेलेक्टर अजीत अगरकर का टेन्योर पूरा होने के बाद खाली हुआ है। अगरकर का टेन्योर 4 अक्टूबर को ख्तम हो गया था।
बताया गया है कि अगरकर ने 18 सितंबर को BCCI की साल की आम बैठक (AGM) से ठीक पहले बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। उन्होंने साफ कर दिया था कि वह अपने टेन्योर को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। अब उनके जाने के बाद सेलेक्शन कमिटी में नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है।
Gautam Gambhir On Ajit Agarkar: अगरकर के लिए गंभीर का इमोशनल मैसेज
Dear Ajit Bhai, an absolute honour to work with you. Those 3 ICC trophies are testimony of your conviction: Team first & Team ahead, always.. I must say, History will be kinder to you. Thank you for everything. My heartfelt wishes for your future endeavours !! https://t.co/gYQN0fea8X
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 7, 2026
अजीत अगरकर का टेन्योर खत्म होने के बाद भारतीय टीम के मेन कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया। गंभीर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अगरकर के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को सम्मान की बात बताया। गंभीर ने लिखा कि अगरकर के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास रहा और तीन ICC ट्रॉफियां इस बात का सबूत हैं कि अगरकर हमेशा टीम को पर्सनल प्रॉफिट से ऊपर रखते थे।
गंभीर ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट इतिहास उन्हें पॉज़ीटिव नजरिए से याद करेगा। साथ ही उन्होंने अगरकर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। गंभीर का यह पोस्ट सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अगरकर के टेन्योर में लिए गए कई बड़े फैसले

मेन सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का टेन्योर कई अहम फैसलों और चर्चाओं से भरा रहा। उनके टेन्योर के सबसे चर्चित फैसलों में 2024 में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने का निर्णय शामिल था। उस समय अगरकर ने कप्तानी के लिए ऐसे खिलाड़ी की जरूरत बताई थी जो नियमित रूप से एवेलेबल रह सके। उन्होंने हार्दिक की फिटनेस से जुड़ी चिंताओं का भी जिक्र किया था। साथ ही, सूर्यकुमार को लेकर ड्रेसिंग रूम से मिले फीडबैक को भी इस फैसले का एक आधार बताया गया था।
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर भी हुआ बड़ा फैसला

अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी के टेन्योर में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को 2023-24 की BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए जाने का फैसला भी काफी चर्चा में रहा। यह मामला खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने से जुड़े विवाद के बाद सामने आया था। इसके अलावा 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने का फैसला भी सेलेक्शन कमिटी के बड़े फैसलों में गिना गया।
कप्तानी के बदलाव में भी रहा अहम रोल
भारतीय क्रिकेट में लीडरशिप के बदलाव के दौरान भी अगरकर का रोल अहम रहा था। सेलेक्शन कमिटी ने शुभमन गिल को भविष्य के लीडरशिप ऑप्शन के तौर पर सपोर्ट दिया। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान गिल के उपकप्तान बने रहने को लेकर भी ड्रेसिंग रूम से मिले फीडबैक का हवाला दिया गया था। इसके बाद 2025 में शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम की कप्तानी सौंप दी गई। इस तरह अगरकर के टेन्योर में भारतीय क्रिकेट में सेलेक्शन के साथ-साथ कप्तानी के लेवल पर भी कई अहम बदलाव देखने को मिले।
अब अगरकर का टेन्योर खत्म होने के बाद BCCI के सामने सेलेक्शन कमिटी में उनकी जगह लेने वाले नए चेहरे को चुनने की चुनौती है। ऐसे में अब आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि नया सेलेक्टर भारतीय क्रिकेट की अगली टीम और नेतृत्व की दिशा तय करने में किस तरह का रोल निभाता है।

Join Channel