हार्दिक पंड्या का होगा IPL 2027 में ट्रेड? KKR के साथ जुड़ा नया अपडेट
Hardik Pandya in KKR: IPL 2026 खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पंड्या के दूसरी फ्रेंचाइज़ी में जाने की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। साल 2024 में हार्दिक पंड्या को पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, जहां उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली थी।
हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। तभी से हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर लगातार तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
शुरुआत में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अब ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए काफी उत्सुक है और अगर यह ट्रेड होता है, तो उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
Hardik Pandya in KKR as Captain

IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की थी। लेकिन उनके सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद फ्रेंचाइज़ी अब नए कप्तान की तलाश में है। इसी वजह से हार्दिक पंड्या का नाम कप्तानी के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर सामने आई ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, KKR मैनेजमेंट ट्रेड डील के जरिए हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रहा है।

बताया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या का KKR में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है और इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच ऑल-कैश ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है।
इस ट्रेड की खबर से पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि हार्दिक पंड्या चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो सकते हैं। अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम भी इस दौड़ में जुड़ गया है और फ्रेंचाइज़ी अपनी टीम में इस स्टार ऑलराउंडर का स्वागत करना चाहती है।

यह स्टार ऑलराउंडर अपने IPL करियर में अब तक 162 मैच खेल चुका है, जिसमें उसने 2955 रन बनाए हैं और 82 विकेट भी अपने नाम किए हैं। हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस की पहले ही सीज़न में कप्तानी संभाली थी और अपनी कप्तानी में टीम को उसके डेब्यू सीज़न में ही IPL चैंपियन बना दिया था।

Join Channel