Hardik Pandya की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, क्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होंगे ये स्टार ऑलराउंटर?
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी एक बार फिर मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही है। उम्मीद थी कि हार्दिक 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान पैर में लगी हल्की सी चोट ने उनकी वापसी पर अब बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हार्दिक इस साल मार्च के बाद से भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उनकी नई चोट टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स के लिए चिंता की वजह बन गई है।
Hardik Pandya Injury Update: अफगानिस्तान सीरीज में खेलना मुश्किल
एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पूरी तरह फिट होने की दिशा में आगे बढ़ रहे थे और प्रैक्टिस भी बिना किसी परेशानी के कर रहे थे। हालांकि, हाल ही में पैर में हल्की चोट लगने के बाद उन्हें बॉलिंग से बचने की सलाह दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक को बल्लेबाजी करने या मैदान पर मूवमेंट करने में कोई खास परेशानी नहीं है, लेकिन बॉलिंग को लेकर अभी सावधानी बरती जा रही है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी उन्हें तब तक फिट अनाउंस नहीं करना चाहता, जब तक उनकी फिटनेस को लेकर पूरी तरह सेटीस्फाई न हो जाए।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच खेली जानी है और इसके लिए इंडियन टीम का सेलेक्शन इसी हफ्ते होने की उम्मीद है। ऐसे में हार्दिक के पास फिटनेस हासिल करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। यही वजह है कि उनके सीरीज में शामिल होने की पॉसीबिलिटी कम मानी जा रही है।
लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी मुकाबला 24 मई को IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था, इसके बाद से वह मैदान से दूर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वह कई महीनों से भारत की टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए हार्दिक की फिटनेस इंडियन टीम के लिए बेहद जरूरी है। चिंता की एक और वजह यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से उन्होंने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है।
रेड्डी और सुंदर से मिली राहत

लेकिन इंडियन टीम के लिए राहत की खबर यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर अपनी-अपनी चोटों से तेजी से उबर रहे हैं। ऐसे में दोनों के अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी करने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस अभी भी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम की अनाउंसमेंट जल्द होने वाली है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि सेलेक्टर्स हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करते हैं या उनकी वापसी के लिए कुछ और समय इंतजार किया जाएगा।

Join Channel