DPL 2026: हिम्मत सिंह के अनोखे रन आउट ने मचाई सनसनी, आखिरी गेंद पर किस्मत ने पलट दिया मैच
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में क्रिकेट लवर्स को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। न्यू दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने आखिरी गेंद पर एक बेहद अनोखे अंदाज में रन आउट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आखिरी गेंद पर हुआ पूरा ड्रामा
What a run out by Himmat Singh 💥
A run out,out of nowhere in Delhi Premier League pic.twitter.com/sqVDV5ieSo— StrangerMan (@_StrangerMan7) August 4, 2026
15 ओवर के इस मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को जीत के लिए आखरी गेंद पर सिर्फ एक रन की जरूरत थी। ऐसे में बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेला और दोनों बल्लेबाज तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े। गेंद हिम्मत सिंह के पास पहुंची और उनके पास बल्लेबाज को आसानी से रन आउट करने का मौका था।
Himmat Singh Viral Freak Run Out: गलती से बना यादगार पल

लेकिन गेंद उठाने की कोशिश में हिम्मत सिंह से चूक हो गई। इस गलती से नाराज होकर उन्होंने गुस्से में गेंद को पैर से किक मार दी और किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जाकर लगी। उस समय तक बल्लेबाज प्रथम सलूजा क्रीज में नहीं पहुंच पाए थे, जिसके चलते उन्हें रन आउट करार दिया गया। इस विकेट के साथ मुकाबला टाई हो गया और फैसला सुपर ओवर तक पहुंच गया।
सुपर ओवर में बदला मैच का नतीजा

हालांकि सुपर ओवर में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया, लेकिन पूरे मैच की सबसे बड़ी चर्चा हिम्मत सिंह का यह अनोखा रन आउट ही रहा। इस अनोखे रन आउट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस इसे खेल के इतिहास के सबसे भाग्यशाली और अनोखे रन आउट में से एक बता रहे हैं। यही वजह है कि यह पल अब DPL 2026 के सबसे यादगार लम्हों में शामिल हो गया है।
Read More: Jasprit Bumrah की चोट ने खड़े किए सवाल, फिटनेस मैनेजमेंट पर लगे गंभीर आरोप

Join Channel