IND vs WI 3rd T20I: शाई होप के निशाने पर क्रिस गेल के 3 बड़े रिकॉर्ड, तीसरे टी20 में रच सकते हैं इतिहास
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई है। अब सीरीज के तीसरे मैच में भी उनकी नजरें बड़े रिकॉर्ड पर होंगी। होप के पास इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के तीन खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अगर उनका बल्ला एक बार फिर चला, तो वह टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए नया इतिहास रच सकते हैं।
IND vs WI 3rd T20I: दूसरे टी20 में होप और रदरफोर्ड का धमाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए टारगेट हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
वहीं वेस्टइंडीज की जीत के हीरो कप्तान शाई होप रहे, जिन्होंने महज 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने भी अटैकिंग अंदाज दिखाते हुए 37 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों ने मैच का रुख वेस्टइंडीज के फेवर में कर दिया।
1. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में फिलहाल क्रिस गेल, एविन लुईस और शाई होप दो-दो शतकों के साथ बराबरी पर हैं। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक जड़कर होप ने इस लिस्ट में अपनी जगह मजबूत कर ली है।
अब अगर वह तीसरे मुकाबले में भी शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वेस्टइंडीज की ओर से वो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऐसे में उनकी नजर लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने की अचीवमेंट पर भी होंगी।
2. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका

क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1899 रन बनाए थे। वहीं, शाई होप के नाम 1897 रन दर्ज हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अंतर बेहद कम है। होप को गेल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने के लिए तीसरे टी20 में सिर्फ तीन रन बनाने होंगे। अगर वह ऐसा कर लेते हैं, तो वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो गेल से आगे निकल जाएंगे।
3. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड

चौकों के मामले में भी शाई होप के पास क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है। गेल ने वेस्टइंडीज की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में 158 चौके लगाए थे, जबकि होप अब तक 148 चौके लगा चुके हैं। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए होप को तीसरे टी20 में 11 चौके लगाने होंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वेस्टइंडीज के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
क्या तीसरे टी20 में इतिहास रचेंगे शाई होप?
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक लगाकर शाई होप पहले ही अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं। अब तीसरे मुकाबले में उनके पास क्रिस गेल के तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, इन रिकॉर्ड्स को तोड़ने के लिए उन्हें एक बार फिर बड़ी पारी खेलनी होगी। अब सबकी नजरें तीसरे टी-20 पर होंगी, जहां यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि शाई होप कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं और क्या वेस्टइंडीज को लगातार दूसरी जीत दिलाने में वो सफल रहते हैं या नहीं।
Read More: शुभमन गिल को शे होप का मिला करारा जवाब, भारतीय कप्तान को ही कर दिया Roast

Join Channel