India Afghanistan 3rd T-20I: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव
इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया 2-0 से बढ़त बना तो बना ली है। लेकिन आज टीम का टारगेट अफगानिस्तान का 3-0 से हराकर सीरिज़ को अपने नाम करना होगा। हालांकि सीरीज पर पहले ही कब्जा जमाने के बाद, भारतीय टीम मैनेजमेंट आखरी मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
India Afghanistan 3rd T-20I: प्लेइंग इलेवन में पॉसीबल 3 बड़े बदलाव

वैभव सूर्यवंशी: जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी तक इस सीरीज में मौका नहीं मिला है। अब क्योंकि भारत सीरीज जीत चुका है, ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर्स (अभिषेक शर्मा या ईशान किशन) में से किसी एक को आराम देकर वैभव को प्लेइंग इलेवन में आजमाया जा सकता है।

वाशिंगटन सुंदर: चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी बाहर बैठे हैं। तीसरे टी-20 में उन्हें रवि बिश्नोई की जगह स्पिन गेंदबाजी ऑप्शन के रूप में प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने की पूरी पॉसीबिलिटी है।

यश ठाकुर: मेन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है। ऐसे में जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर को बुमराह की जगह मौका मिल सकता है।
तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
अगर तीसरे मैच की पॉसीबल प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो वो कुछ इस तरह हो सकती है। वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर। ऐसे में ये देखना बेहदी ही दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट इस बदलाव पर विचार करेगा या नहीं।
Read More: IPL 2027 Auction: ऑक्शन से पहले तेज हुई हलचल, इन बड़े खिलाड़ियों की हो सकती है ट्रेड डील

Join Channel